फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Now students of Inter will be able to go to school

अब विद्यालय जा सकेंगे इंटर के छात्र

Sat, 19 Sep 2020 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Now students of Inter will be able to go to school
गाजीपुर। कोविड-19 के चलते शिक्षण संस्थाएं पिछले मार्च माह से बंद हैं। छात्रों के हित में पठन-पाठन बाधित होने के मद्देनजर सरकार ने 21 सितंबर से आंशिक रूप से कक्षाओं के संचालन का निर्णय लिया था लेकिन कोरोना के कहर के चलते अब कक्षाओं का संचालन नहीं होगा। छात्र-छात्राएं अपनी समस्याओं के समाधान के लिए विद्यालय जाकर अध्यापकों से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

मालूम हो कि इस वैश्विक महामारी के मद्देनजर सरकार ने इससे पहले गाइडलाइन जारी किया था कि विद्यालय 21 सितंबर से खुलेंगे। विद्यालय पर गाइडलाइन के अनुसार सारी व्यवस्था करने की जिम्मेदारी प्रधानाचार्यों को सौंपी गई थी। उसके तहत छह फीट की दूरी पर एक बच्चे को बैठने, मास्क लगाने, सैनिटाइजर का प्रयोग करने तथा विद्यालय को सैनिटाइज कराने का निर्देश दिया गया था। अब कक्षाओं का संचालन नहीं होगा बल्कि छात्र अपनी समस्याओं के समाधान के लिए विद्यालय जा सकेंगे। विद्यालय में जब बच्चे अपनी समस्याओं का समाधान कराने के लिए आएंगे तो इन गाइडलाइनों का उनको पालन कराया जाएगा। छात्रों के साथ-साथ विद्यालय के शिक्षकों सहित सभी स्टाफ को निर्देशों का पालन करना होगा। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ओपी राय ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से कक्षाओं के संचालन के संबंध में कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed