फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Now MNREGA laborers who work for 100 days will become skilled.

Ghazipur News: अब 100 दिन काम करने वाले मनरेगा मजदूर बनेंगे हुनरमंद

Sun, 12 Jan 2025 04:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 04:30 AM IST
विज्ञापन
Now MNREGA laborers who work for 100 days will become skilled.
गाजीपुर। मनरेगा के तहत 100 दिन काम करने वाले श्रमिकों के लिए अच्छी खबर है। विभाग उन्हें हुनरमंद बनाने के लिए इलेक्ट्रीशियन से लेकर नाई के लिए विशेष प्रशिक्षण देगा। पहले चरण के तहत 809 लोगों को चिह्नित किया गया है। शासन के निर्देश पर मनरेगा मजदूरी करने वाले श्रमिकों का स्किल डेवलपमेंट किया जाएगा। इसके तहत उनको आरटीआई चौराहा स्थित रिजनल ट्रेनिंग सेंटर में विभिन्न प्रकार की ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रशिक्षण की समयावधि एक महीने की होगी। पहले चरण के लिए श्रमिकों का चयन कर लिया गया है। डीसी मनरेगा देवनंदन दूबे ने बताया कि 100 दिन का काम करने वाले श्रमिकों को स्किल डेवलपमेंट को लेकर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसकी कवायद चल रही है। जल्द ही ट्रेनिंग की तिथि निर्धारित कर दी जाएगी। इसके लिए इच्छुक श्रमिकों को सबसे पहले कौशल विकास मिशन की वेबसाइट पर पंजीयन कराना होगा।
विज्ञापन

इन ट्रेड में दी जाएगी ट्रेनिंग : स्किल डेवलपमेंट योजना के तहत नाई, इलेक्ट्रीशियन, विभिन्न प्रकार के प्रोफेशनल कंप्यूटर कोर्स, इलेक्ट्रॉनिक, हेल्थ केयर, मोटर वाहन आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। महिला श्रमिकों को ब्यूटीशियन व सिलाई-कढ़ाई की ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रशिक्षण 30-30 का बैच बनाकर दिया जाएगा।
विज्ञापन

स्थायी रोजगार से जोड़ना है उद्देश्य : इसका उद्देश्य श्रमिकों को स्थायी रोजगार के अवसरों से जोड़ना है। स्किल से संबंधित विभिन्न ट्रेडों का प्रशिक्षण प्राप्त करके मनरेगा श्रमिकों को आर्थिक स्वावलंबन मिलेगा। इससे उनका आर्थिक स्तर ऊंचा उठेगा। इसका सीधा लाभ उनके पूरे परिवार को मिलेगा। बीते वित्तीय वर्ष में 7791 श्रमिकों को 100 दिन का काम मिला था।

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed