फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Now in search of Lal, father and brother themselves took the boat

Ghazipur News: अब लाल की तलाश में खुद नाव लेकर निकले पिता और भाई

Tue, 25 Jul 2023 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Now in search of Lal, father and brother themselves took the boat
-पंजाब से आने के बाद सुबह होते खोजने निकले पिता-पुत्र
विज्ञापन

-चार दिन बीतने के बाद भी डूबे युवक का नहीं चला पता
संवाद न्यूज एजेंसी
गहमर। कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय गांव स्थित नरवा घाट पर शुक्रवार की शाम गंगा में डूबे युवक का चार दिन बीतने के बाद भी कुछ पता नहीं चला। वाराणसी से आई पीएसी एवं एसडीआरएफ की टीम युवक को खोजने में नाकाम है। वहीं, पंजाब से घर पहुंचे पिता-पुत्र सोमवार की सुबह होते ही गांव के कुछ लोगों के साथ नाव लेकर गंगा में शिवम् की तलाश में निकल गए। वे शिवम की तलाश में देर शाम तक बक्सर की तरफ निकल गए हैं। वहीं, मां का करूण क्रंदन देख हर किसी की आंखें नम हो जा रही हैं।
ऐंठी गोइठी गांव स्थित दलित बस्ती निवासी जग्गू राम के दो बेटे सत्यम (25) और शिवम (21) हैं। वह दोनों बच्चों और पत्नी सावित्री के साथ लुधियाना पंजाब में रहते थे। जहां प्राइवेट नौकरी करके परिवार का खर्च चलाते हैं। कुछ माह पहले घर में शादी थी, जिसमें शामिल होने के लिए शिवम आया था और यहीं पर रूक गया।
विज्ञापन

21 जुलाई की शाम करीब तीन बजे अपने दोस्तों के साथ नरवा (नारायण घाट) स्नान कर रहा था। जहां पैर फिसल जाने से गहरे पानी में चला गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों से युवक की तलाश कराई, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद वाराणसी से आई पीएसी की टीम ने युवक का तलाश की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। रविवार की सुबह एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
इधर घटना की जानकारी होते ही जग्गू राम परिवार के साथ पंजाब से रविवार की देर रात घर पहुंचे तो गांव में कोहराम मच गया। सुबह होने पर जग्गू राम अपने बेटी की तलाश में नाव लेकर निकल पड़े। उसके साथ उसका बड़ा बेटा सत्यम और गांव के भी कुछ लोग थे। सभी शिवम् की तलाश में देर शाम तक बक्सर की ओर चले गए। वहीं, घर पर सावित्री का रो-रोकर बुरा हाल है।

---------
एसडीआरएफ एवं पीएसी के जवानों के द्वारा युवक की तलाश कराई गई, लेकिन पानी अधिक होने और तेज बहाव के कारण इनको तलाश करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है खोजने का प्रयास किया जा रहा है।
-पवन कुमार उपाध्याय कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed