फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Now children will learn English from the radio

अब रेडियो से अंग्रेजी सीखेंगे बच्चे

Tue, 11 Jul 2017 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर Updated Tue, 11 Jul 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
बच्चों को रोचक ढंग से अंग्रेजी सिखाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से यूनीसेफ के सहयोग से आओ अंग्रेजी सीखें रेडियो कार्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है। यह कार्यक्रम कक्षा-छह के   बच्चों के लिए है। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के साथ ही सभी उच्च प्राथमिक विद्यालयों में संचालित होना है।
विज्ञापन


इस रेडियो कार्यक्रम का प्रसारण आल इंडिया रेडियो से 17 जुलाई से प्रारंभ होगा। बुधवार से आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की वार्डेन एवं अंग्रेजी शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन


प्राथमिक शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के लिए सरकार की ओर से तमाम जतन किए जा रहे हैं। इस क्रम में वित्तीय वर्ष 2017-18 में बच्चों को रोचक ढंग से अंग्रेजी सिखाने के लिए यूनीसेफ के सहयोग से आओ अंग्रेजी सीखें रेडियो कार्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है। आल इंडिया रेडियो से प्रसारित कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 90 एपिसोड का प्रसारण किया जाएगा। प्रसारण का समय पूर्वाह्न 10.45 से 11 बजे निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्येक एपिसोड के बीच में एक-दो दिन का अंतराल दिया गया है। इस अंतराल में बच्चों को प्रसारण में दिए गए अभ्यास का रिवीजन कराया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य स्तर पर जिला समन्वयक बालिका शिक्षा-प्रतिनिधि का संदर्भदाता के रूप में दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

राज्य स्तर पर प्रशिक्षित संदर्भदाताओं की ओर से जिला स्तर पर जिले में दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। राज्य परियोजना निदेशक ने निर्देश दिया है कि एक बैच में 25 प्रतिभागी से अधिक न हों। जिला समन्वयक प्रशिक्षण के नेतृत्व में जिला स्तर पर प्रशिक्षित सह समन्वयक एवं वार्डेन के सहयोग से ब्लाक स्तर पर उन्मुखीकरण किया जाएगा।


निर्देश है कि प्रशिक्षण में इस बात का प्रमाणपत्र प्राप्त कर लें कि विद्यालय में रेडियो है अथवा नहीं, तदनुसार रेडियो की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। इस संबंध में जिला समन्वयक बालिका शिक्षा अनुपम गुप्ता ने बताया कि दो दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार से ब्लाक संसाधन केंद्र सदर पर आयोजित किया जा रहा है। इसमें कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की वार्डेन एवं अंग्रेजी शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed