{"_id":"6a2da0519ac59824300bb723","slug":"notices-issued-to-3-health-workers-including-2-chos-and-4-anganwadi-workers-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-154157-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: दो सीएचओ सहित 3 स्वास्थ्य कर्मी, 4 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: दो सीएचओ सहित 3 स्वास्थ्य कर्मी, 4 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नोटिस
विज्ञापन
रेवतीपुर। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसके सरोज ने शनिवार को क्षेत्र के छह टीकाकरण सत्र स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान अनियमितता और लापरवाही सामने आई। अधीक्षक ने दो सीएचओ सहित तीन स्वास्थ्य कर्मी और चार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
साथ ही चेताया है कि अगर एक सप्ताह के भीतर कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हुआ, तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान उपकेंद्र पूर्वी सुहवल (हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर) पर तैनात सीएचओ आवश्यक डेटा उपलब्ध नहीं करा सकीं। इसके अतिरिक्त आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा) आईडी बनाने में भी लापरवाही सामने आई और अभिलेखों का रखरखाव मानकों के अनुरूप नहीं मिला।