फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Not enough electricity after getting the order

आदेश्ा के बाद भी नहीं मिल रही पर्याप्त बिजली

Sun, 03 Sep 2017 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर Updated Sun, 03 Sep 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
Not enough electricity after getting the order
लोहे की सीढ़ी - फोटो : अमर उजाला
कई ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से लड़खड़ा गई है। सरकार की ओर से 18 घंटे आपूर्ति के आदेश के बाद भी किसी गांव में पांच से छह तो किसी में आठ से दस घंटे ही बिजली मिल रही है। इस वजह से ग्रामीणों को तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि बेतहाशा कटौती कर विभाग सरकार के आदेश की हंसी उड़ा रहा है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की तरफ सेे जिला मुख्यालय को 24, तहसील मुख्यालय को 20 ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति का फरमान जारी किया गया था। इस फरमान का असर तत्काल जिला मुख्यालय पर दिखाई देने लगा, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में यह आदेश बेअसर साबित हुआ। बेतहाशा कटौती होती रही। एक सप्ताह से दिलदारनगर, सुहवल, बहरियाबाद, मुहम्मदाबाद आदि ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त बिजली आपूर्ति की जा रही है, लेकिन जिले के कई ग्रामीण इलाकों में आपूर्ति भगवान भरोसे है। किसी गांव में छह से आठ तो किसी में दस से बारह घंटे आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन


दुल्लहपुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में 24 घंटे में दस से 12 घंटे बिजली मिल रही है। दिन की कटौती तो लोगों को कम खल रही है, लेकिन रात में बिजली कटौती होने से लोग चैन की नींद नहीं सो पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नंदगंज संवाददाता के अनुसार रात-दिन मिलाकर 11 से 12 घंटे ही बिजली मिल रही है।

इससे लोगों को तरह-तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मरदह संवाददाता के अनुसार प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति के आदेश का असर इस क्षेत्र में नहीं दिखाई दे रहा है। 24 घंटे में आठ से दस घंटे ही लोगों को बिजली का  दर्शन हो रहा है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली रह रही है तो लो-वोल्टेज की वजह से लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।कासिमाबाद संवाददाता के अनुसार रात-दिन मिलाकर 12 घंटे बिजली आपूर्ति हो रही है। इससे उपभोक्ताओं को तरह-तरह की दिक्कतें झेलनी पड़ रही है।


जमानिया संवाददाता के अनुसार प्रदेश सरकार की ओर से तहसील मुख्यालयों को 20 घंटे बिजली आपूर्ति के आदेश का पालन विभाग नहीं कर रहा है। रात-दिन मिलाकर उपभोक्ताओं को बारह से तेरह घंटा ही बिजली मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed