{"_id":"5f26f27e8ebc3e6046741d18","slug":"noorpur-in-ghazipur-ghazipur-news-vns5393405159","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग
विज्ञापन
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक कार्यालय लोहिया भवन पर हुई। इसमें जमानिया विधानसभा के नगसर थाना अंतर्गत नूरपुर गांव में रिटायर्ड फौजी सहित परिवार के नौ सदस्यों की पुलिस द्वारा बेरहमी से की गई पिटाई एवं फर्जी मुकदमा दर्ज करने पर गहरा रोष व्यक्त किया गया। दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की गई।
बैठक में जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने इस घटना की तीखे शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि प्रदेश की पुलिस पूरी तरह से निरंकुश हो गई है। पुलिस का यह कुकृत्य नाकाबिले बर्दाश्त है। पुलिस पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। लगता है कि इस प्रदेश में सरकार नाम की कोई संस्था नहीं रह गई है। कोरोना महामारी की आड़ में पुलिस छोटे कारोबारियों एवं ठेला, खोमचे वालों को नाहक परेशान कर धन उगाही करने में मशगूल है। प्रदेश में चारों तरफ जंगलराज कायम है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। इस सरकार का न कोई लक्ष्य है न विजन केवल अपने धार्मिक कार्ड खेलकर जनता का भावनात्मक शोषण कर रही है। इस राज में सवाल पूछना भी गुनाह हो गया है। अंत में दो मिनट का मौन रखकर राज्यसभा सांसद एवं समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव अमर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस मौके पर निजामुद्दीन खां, सदानंद यादव, अशोक बिंद, कन्हैयालाल विश्वकर्मा, सिकंदर कनौजिया, नन्हे खां, राकेश यादव, तहसीन अहमद, राजेश कुमार यादव, संग्राम, प्रभुनाथ राम आदि उपस्थित थे।