{"_id":"606752d98ebc3edf61451ff8","slug":"nomination-ghazipur-news-vns583051417","type":"story","status":"publish","title_hn":"जखनिया में प्रधानी के 91 नामांकन पत्र बिके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमानिया विकासखंड में नामांकन फार्म लेने के लिए कतार में खड़े उम्मीदवार।
- फोटो : GHAZIPUR
Link Copied
जमानिया/जखनिया/मुहम्मदाबाद। पंचायत चुनाव के मद्देनजर नामांकन की प्रक्रिया जोर पकड़ने लगी है। शुक्रवार को नामांकन पत्रों की खरीद के लिए विभिन्न विकास खंडों पर लोगों की भीड़ लगी रही। जखनिया विकास खंड क्षेत्र पंचायत सदस्य के 31 और ग्राम प्रधान के लिए 91 नामांकन पत्र खरीदे गए। इसी तरह मुहम्मदाबाद और जमानिया में गहमागहमी के बीच नामांकन पत्रों की खरीद हुई। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सबसे ज्यादा खींचतान प्रधान के पद को लेकर दिखाई पड़ रही है। सिर्फ छह दिन में 211 से अधिक नामांकन फार्म ग्राम प्रधान पदों के उम्मीदवारों ने खरीदे हैं। जबकि ग्राम पंचायत सदस्य पद को लेकर उम्मीदवारों के बीच कोई उत्साह नजर नहीं आ रहा है। पंचायत चुनाव को लेकर 27 मार्च से ही नामांकन फॉर्म की बिक्री जमानिया विकासखंड में शुरू कर दी गई, लेकिन शुरुआती दिनों में फॉर्म न के बराबर बिके। जैसे-जैसे दिन बीत रहा है, फॉर्म की बिक्री जोर पकड़ रही है। विकासखंड में कुल 84 ग्राम पंचायतों के प्रधान, 131 क्षेत्र पंचायत सदस्य, 1088 ग्राम पंचायत सदस्य पद पर चुनाव होना है। इसको लेकर तीन अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं। इसके लिए शुल्क भी निधारित किया गया है। ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 300 रुपये सामान्य वर्ग के लिए रखा गया है और ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए 150 रुपये है। जबकि महिला एवं आरक्षित वर्ग के पदों लिए शुल्क सामान्य वर्ग से आधा रखा गया है। विकासखंड में अब तक कुल 369 नामांकन फॉर्म बिके हैं। इसमें से ग्राम प्रधान पद के 211 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 105 और ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 53 फॉर्म बिके हैं। नामांकन की प्रक्रिया 17 अप्रैल से शुरू होगी। नामांकन पत्र दाखिल करने संवीक्षा करने फॉर्म वापसी चुनाव चिह्न आवंटन सहित मतों की गणना एवं परिणाम की घोषणा भी विकासखंड स्तर पर ही होगी। इस बीच पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों पर भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे और निर्धारित समय सारिणी के अनुसार कार्रवाई होगी। इस संबंध में बीडीओ हरिनारायण ने बताया कि फॉर्म की बिक्री के लिए तीन काउंटर बनाए गए हैं। विकासखंड में आने वाले लोगों के लिए पानी आदि की व्यवस्था भी की गई है। कोविड के प्रकोप को देखते हुए इसके प्रोटोकाल का पालन कराने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। अब तक 211 ग्राम प्रधान, 105 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 53 ग्राम पंचायत सदस्य पद के फॉर्म बिके हैं। जखनिया विकासखंड मुख्यालय पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत के 31 एवं ग्राम प्रधान के 91 नामांकन पत्र की बिक्री की गई। वरिष्ठ लिपिक सतीश कुमार ने बताया कि पर्चा खरीदते समय खरीदार को आरक्षित सीट बतानी होगी। मुहम्मदाबाद विकासखंड में अब तक ग्राम प्रधान पद के लिए कुल 155 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। इसमें आरक्षित क्षेत्र से 143 एवं अनारक्षित क्षेत्र से 12 नामांकन पत्र खरीदे गए हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए शुक्रवार को 22 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई, जबकि अब तक कुल 57 फॉर्म बिके हैं। इसी प्रकार ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 35 फार्मों की बिक्री हुई। अब तक कुल 72 फॉर्म बिके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।