फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Night service including nine buses from Ghazipur depot to Lucknow stopped

Ghazipur News: गाजीपुर डिपो से लखनऊ समेत रात्रिसेवा की नौ बसें हुईं बंद

Thu, 22 Dec 2022 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Night service including nine buses from Ghazipur depot to Lucknow stopped
घने कोहरे के कारण गाजीपुर रोडवेज डिपो से संचालित होने वाली रात्रि सेवा की नौ बसों को बंद कर दिया गया है। अब रात में गाजीपुर से वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, सुल्तानपुर, लखनऊ एवं दिल्ली जाने वाली रोडवेज की बसों का संचालन नहीं किया जा रहा है। ऐसे में रात में यात्रा करने वाले लोगों को परेशानियां दिक्कत का सामना करना पड़े रहा है।
विज्ञापन

दो-तीन दिन से ठंड काफी बढ़ गई है। शाम छह बजे से ही घना कोहरा छाने लग रहे है जो सुबह दस बजे से पहले नहीं छंट रहा है। पूरे प्रदेश में हो रहे घने कोहरे के कारण होने वाली दुर्घटना को देखते हुए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने यह फैसला लिया है, कि रात आठ बजे के बाद बस सेवाओं का संचालन नहीं होेगा।
विज्ञापन

इतना ही नहीं जो बस शाम को आठ बजे से पहले संचालित होगी वे भी रास्ते में घना कोहरा हुआ तो चालक उसे बस स्टेशन, पेट्रोलपंप, ढाबा, टोल प्लाजा पर रोक देंगे। वहां से सुबह आठ बजे पुन: बस का संचालन किया जाएगा। ऐसे में जनपद से रात्रि में चलने वाली नौ बसों के बंद होने से यहां से रात में सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम बीके पांडेय ने बताया कि शासन के आदेश से रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक बसों का संचालन कोहरे में हादसे को देखते हुए बंद कर दिया गया है। जिस दिन मौसम ठीक रहेगा और कोहरा नहीं रहेगा, उस दिन बसों का संचालन किया जाएगा। मौसम सही होने पर बसों का संचालन पूर्व की भांति नियमित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed