फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Night raid, police picked up five

रातभर दबिश, पुलिस ने पांच को उठाया

Tue, 20 Jul 2021 06:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 06:06 PM IST
विज्ञापन
Night raid, police picked up five
थाना क्षेत्र के रामपुर मांझा गांव में पांच दिन पूर्व घर के बाहर सो रहे वृद्ध की हुई हत्या के मामले में पुलिस को अब तक कोई कामयाबी नहीं मिल सकी है। स्थिति तो यह है कि हत्या का कारण भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि पुलिस ने संदेह के आधार पर सोमवार की देर रात दबिश देकर पांच को हिरासत में लिया जिनसे पूछताछ चल रही है। रामपुर मांझा गांव निवासी राममूरत राम (70) बीते 16 जुलाई की देर रात घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने ईंट से वारकर वृद्ध की हत्या कर दी थी। इस घटना क्रम में एक बात पुलिस भी नहीं पचा पा रही है कि घटना स्थल से 10 कदम की दूरी पर सो रही बहू को वारदात की भनक तक नहीं लगी। ऐसे में पुलिस हत्या के कारणों की तलाश के लिए लगातार दबिश देकर संदिग्धों को उठाने के साथ छानबीन में जुटी हुई है, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी है। जबकि हत्या को अंजाम देने वालों को चिह्नित करने के लिए चार टीम भी लगाई गई है। बावजूद सफलता मिलती नहीं दिख रही है। पुलिस के आला अधिकारी जल्द ही हत्याकांड का खुलासा करने का दावा कर रहे हैं। इधर पीड़ित परिजन न्याय की आस लगाए बैठे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed