फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   New start of life by winning over corona

कोरोना से जीत कर की जिंदगी की नई शुरुआत

Sun, 28 Jun 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
New start of life by winning over corona
कोरोना से जंग जीतने के बाद परिणय सूत्र में बंधे संजीव और निशा। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। मुहम्मदाबाद नगर के वकीलबाड़ी निवासी संजीव गुप्ता उर्फ सोनू ने कोरोना जैसी खतरनाक बीमारी से जीत कर अब नई जिंदगी की शुरूआत कर दी है। शनिवार को उनकी शादी हुई तथा अपनी पत्नी को विदा करा कर घर आए। इस दौरान बारात में कई नामचीन लोग भी शामिल हुए तथा बलिया जिले के सागरपाली के पास मां कपिलेश्वरी मंदिर में जयमाल के दौरान नए जोड़ें को बधाई दिया।
विज्ञापन

वाराणसी नगरपालिका से अवकाश प्राप्त चूरामन गुप्ता और प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापक पद से रिटायर्ड रमावती गुप्ता का पुत्र संजीव दिल्ली में नौकरी करता है। मई में वह अपनी कार से दिल्ली से मुहम्मदाबाद आया। 17 मई को यह कोरोना से संक्रमित हो गया। बाद में इसका इलाज वाराणसी से पंडित दीन दयाल मंडलीय अस्पताल में हुआ और मात्र 12 दिन में ही ठीक हो कर यह घर आ गया। इनकी शादी बलिया जिले के बासडीह निवासी व्यवसाई अवधेश गुप्ता एवं सीता देवी की पुत्री निशा गुप्ता से तय थी लेकिन लॉकडाउन के कारण टल गई थी। सोशल डिस्टेंसिंग तथा सभी नियमों का पालन करते हुए मां कपिलेश्वरी देवी के परिसर में दोनों ने एक दूसरे के गले जयमाला पहनाया। शादी के बाद दोनों ने सभी का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर प्रतिष्ठित व्यवसाई राकेश राय, प्राणिक हीलर विपिन बी पांडेय, रत्नेश श्रीवास्तव, अवधेश राय, चंद्रमोहन गुप्त समेत की गणमान्य लोगा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed