फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Nehru Stadium defeated Atwa team by 3-0

Ghazipur News: नेहरु स्टेडियम ने अटवा की टीम को 3-0 से हराया

Wed, 09 Jul 2025 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Nehru Stadium defeated Atwa team by 3-0
गाजीपुर। शहर के गोराबाजार स्थित नेहरू स्टेडियम में बुधवार को जूनियर वर्ग के बालकों की जनपद स्तरीय कुश्ती और फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 135 पहलवान और खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि जमानिया एसडीएम विनोद जोशी ने कुश्ती के विजेता पहलवानों के साथ ही फुटबॉल प्रतियोगिता की विजेता नेहरू स्टेडियम की टीम को ट्रॉफी प्रदान की
विज्ञापन

नेहरू स्टेडियम कुश्ती प्रशिक्षक प्रेमचंद यादव ने बताया कि, फ्री स्टाईल के 46 किग्रा भारवर्ग में अरविंद कुमाऱ पहले, अभिषेक दूसरे और सुधांशू ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं 50 किग्रा भारवर्ग में प्रिंस सोनकर ने पहला, विजय राजभर दूसरा, सुजीत तीसरा और 57 किग्रा भारवर्ग में संतोष यादव पहले, अभिषेक यादव दूसरे, अविनाश बिंद ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के 64 किग्रा भारवर्ग में पंकज राम पहले, आशू पाल दूसरे, किशन तीसरे स्थान पर रहे। 70 किग्रा भारवर्ग में अनिल पहले, सचिन यादव दूसरे और रामशीष कुमार तीसरा स्थान हासिल किया। 74 किग्रा भारवर्ग में शुभम् यादव ने पहला, गोलू यादव दूसरा और सतीश तीसरा स्थान हासिल किया। 77 किग्रा भारवर्ग में सौरभ यादव पहले, सतीश दूसरे, अवनीश यादव तीसरे। 80 किग्रा भारवर्ग में विशाल यादव पहले, चंद्रहास दूसरे, सुशील तीसरे। 86 किग्रा भारवर्ग में दीपक यादव पहले, सत्येंद्र कुमार दूसरे, कृष्णा यादव तीसरे। 92 किग्रा भारवर्ग में विशाल यादव पहले मो. इरशाद दूसरे, गोविंद ने तीसरा स्थान हासिल किया। निर्णायक की भूमिका में कमलेश यादव, सिकंदर सोनकर रहे। वहीं, जनपद स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में नेहरु स्टेडियम की टीम ने अटवा की टीम को (3-0) से हराकर खिताबी मुकाबला अपने नाम किया। नेहरू स्टेडियम की फुटबॉल प्रशिक्षक संगीता यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में नेहरू स्टेडियम(ए), एसएफसी पखनपुरा, एके इंटरनेशनल स्कूल मुहम्मदाबाद, जीवपुर, एमएससी फतेहपुर, फाक्सगंज, नेहरू स्टेडियम (बी), रेवीतपुर, उतरौली, केएफसी रजदेवपुर की टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें निर्णायक की भूमिका में एमडी खान, सर्वेश यादव और जन्मेजय चौरसिया थे। इस मौके पर सेवानिवृत्त क्रीड़ाधिकारी सर्वदेव सिंह यादव, फुटबॉल एसोसिएशन के ज्वाइंट सेकेट्री मोहम्मद मोइन, योगेंद्र कुमार, विजय, बृजेश कुमार, अंजनी वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed