{"_id":"bff90c3372af270e7930787d16dab9fb","slug":"negotiations-on-settlement-of-problems-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं के निस्तारण पर वार्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं के निस्तारण पर वार्ता
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Tue, 16 Jun 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिनिस्टीरयल एसोसिएशन इरिगेशन डिपार्टमेंट का प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को नलकूप मंडल के अधीक्षण अभियंता आईवीपी गुप्ता एवं नलकूप खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता ज्ञानेश कुमार से मिलकर समस्याओं के निस्तारण के लिए वार्ता की। कर्मचारियों का कहना था कि समस्याओं के समाधान के लिए कई बार प््रयास किया गया, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है। इस पर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है।
इस मौके पर सदस्यों ने रविन्द्र यादव के नाबालिग पेंशन प्रकरण, पटल परिवर्तन के आदेश का अनुपालन न होने से राजकीय कार्यों में आ रही बाधा, राजकीय आवासों में रह रहे अवैध बाहरी व्यक्तियों से खाली कराकर विभागीय कर्मचारियों को आवास आवंटित करने तथा मिनिस्टीरियल एसोसिएशन इरिगेशन डिपार्टमेंट के लिए संघ भवन का आवंटन करने जैसे बिंदुओं पर वार्ता की। इस पर अधीक्षण अभियंता ने 15 दिन सभी मांगों का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। वार्ता के बाद मिनिस्टीरयल एसोसिएशन इरिगेशन डिपार्टमेंट का प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों काफी आश्वस्त नजर आए, उनका कहना है अब उनकी समस्याओं के समाधान हो जाने की उम्मीद दिख्ाने लगी है।