फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   National Medical Commission team sent seal report to the government

नेशनल मेडिकल कमीशन की टीम ने सील रिपोर्ट शासन को भेजी

Thu, 12 Aug 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
National Medical Commission team sent seal report to the government
दिल्ली से आई नेशनल मेडिकल कमीशन की दो सदस्यीय टीम ने बृहस्पतिवार को रिपोर्ट सील करके शासन को भेज दी। साथ ही टीम देर शाम रवाना हो गई। इधर टीम के जाने के बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने राहत की सांस ली। मालूम हो कि नगर के आरटीआई मैदान में करीब 80 प्रतिशत बनकर तैयार राजकीय मेडिकल कालेज के संचालन से पूर्व आचार्य, सह आचार्य एवं सहायक आचार्य की तैनाती करने के साथ जूनियर डॉक्टरों को भी तैनात किया गया है। इसके अलावा कालेज से संबद्ध 200 बेड के जिला अस्पताल, 100 बेड के महिला अस्पताल के अलावा 300 बेड के निर्माणाधीन अस्पताल कार्य तेजी से चल रहा है। कालेज के संचालन को लेकर कम से कम वर्तमान समय मे 360 बेड की आवश्यकता है। दिल्ली से आई टीम ने दूसरे दिन प्रतिदिन मरीजों के आने की संख्या, सीटी स्कैन, ब्लड बैंक, बेड, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे और पैथोलॉजी की जानकारी ली। जिला अस्पताल के सीएमएस डा. राजेश सिंह ने बताया कि टीम ने रिपोर्ट सील करके शासन को भेज दिया है। साथ ही टीम दिल्ली रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed