{"_id":"6500b49a5a6bb3b9200d4ea4","slug":"nat-children-will-answer-questions-on-omr-sheet-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-3431-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएटी : बच्चे ओएमआर शीट पर देंगे सवालों के जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएटी : बच्चे ओएमआर शीट पर देंगे सवालों के जवाब
विज्ञापन
परीक्षा का समय अधिकतम एक घंटा 30 मिनट होगा
शिक्षक भरेंगे ओएमआर शीट पर स्टूडेंट आईडी नंबर
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। निपुण मूल्यांकन परीक्षा (निपुण एसेसमेंट टेस्ट) का आयोजन 13 एवं 14 सितंबर को किया गया है। इसमें कक्षा एक से पांच तक के बच्चों के भाषा और गणित विषयों में मूल्यांकन किया जाएगा। वहीं, कक्षा-छह से आठ तक के छात्रों का गणित और विज्ञान विषयों पर मूल्यांकन किया जाएगा। ये परीक्षाएं ''सरल एप'' के जरिए आयोजित की जाएगी और बच्चे ओएमआर शीट पर सवालों के जवाब देंगे।
एनएटी को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने सभी शिक्षकों को खासतौर पर निर्देश दिए हैं कि वे परीक्षा में छात्रों की शत-प्रतिशत उपस्थिति को सुनिश्चित करने की कोशिश करें। मूल्यांकन पूरा होने के बाद छात्रों का डेटा ''सरल एप'' के माध्यम से स्कैन किया जाएगा। परीक्षा के दौरान ओएमआर शीट केवल काले बॉल पेन से भरी जाएगी। कहा गया है कि परीक्षा पत्रों के मूल्यांकन के बाद, रिपोर्ट कार्ड तैयार किए जाएंगे और बाद में सभी छात्रों को वितरित किए जाएंगे।
नकल विहीन और पारदर्शी मूल्यांकन के लिए उड़नदस्तों का गठन किया गया है। जिला स्तर पर कार्यालयों में परीक्षा से संबंधित नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। परीक्षा के लिए समय अधिकतम एक घंटा 30 मिनट होगा। परीक्षा के बाद शिक्षकों की ओर से एक घंटे के अंदर स्कैनिंग की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। यह समयावधि बच्चों की संख्या के अनुसार निर्धारित की जा सकती है।
विज्ञापन
परीक्षा में कक्षा एक से तीन तक एक ओएमआर शीट पर आठ बच्चों का मूल्यांकन किया जा सकेगा। जबकि कक्षा चार से आठ तक प्रत्येक बच्चे के लिए एक ओएमआर शीट का उपयोग किया जाएगा। इसके अलावा कक्षा एक से तीन तक के बच्चों की ओएमआर शीट पर स्टूडेंट आईडी नंबर शिक्षकों की ओर से भरी जाएगी। शिक्षक प्रत्येक छात्र से प्रश्नपत्र में उल्लिखित प्रश्न पूछेंगे और उनके उत्तर के अनुसार ओएमआर शीट भरेंगे।
कक्षा चार से आठ तक के सभी विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र और ओएमआर शीट वितरित करने के बाद प्रश्नपत्र और ओएमआर शीट भरने की विधि उदाहरण सहित समझाई जाएगी, ताकि शीट भरते समय गलतियों से बचा जा सके। कक्षा एक से तीन में अगर बच्चा प्रश्न पत्र में दिए गए निर्देशों के अनुसार सही उत्तर देता है तो संबंधित प्रश्न के सापेक्ष बनाए गए गोले को शिक्षक की ओर से काले बॉल पेन से भर दिया जाएगा। अन्यथा उसे खाली छोड़ दिया जाएगा। इसमें कहा गया है कि ओएमआर शीट केवल काले बॉल पेन से भरी जाएगी।