{"_id":"6ab2c9119b980a1a180e6eb4","slug":"nandganj-will-become-a-tehsil-if-the-sp-government-comes-to-power-gopal-yadav-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-160719-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा की सरकार बनने पर नंदगंज बनेगा तहसील : गोपाल यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा की सरकार बनने पर नंदगंज बनेगा तहसील : गोपाल यादव
विज्ञापन
सरजू पांडेय पार्क में धरना प्रदर्शन करते नंदगंज तहसील बनाओ नगर पंचायत बनाओं संघर्ष मोर्चा के पद
गाजीपुर। नंदगंज तहसील बनाओ-नगर पंचायत बनाओ संघर्ष मोर्चा की ओर से मंगलवार को सरजू पांडेय पार्क में धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान नंदगंज को तहसील व नगर पंचायत घोषित करने, नंदगंज में 132 केवीए बिजली सब स्टेशन व एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग की गई। इसको लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार दिनेशचंद्र श्रीवास्तव को सौंपा। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि बदली हुई भौगोलिक एवं सामाजिक परिस्थितियों में नंदगंज को तहसील एवं नगर पंचायत घोषित किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि तहसील एवं नगर पंचायत बनाए जाने पर इस क्षेत्र के लोगों का विकास का रास्ता खुलेगा।
भाकपा के कार्यसमिति के सदस्य अमेरिका यादव ने कहा कि आजादी के बाद से ही लगातार उपेक्षित नंदगंज के विकास के लिए तहसील और नगर पंचायत घोषित किया जाना आवश्यक है।यह 18 अगस्त 1942 में नंदगंज में शहीद हुए स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान भी होगा। देवकली ब्लाॅक के प्रमुख प्रतिनिधि सच्चे लाल यादव ने कहा कि नंदगंज के तहसील और नगर पंचायत घोषित करने से लोगों को राजस्व एवं प्रशासनिक कामों में सुविधा होने के साथ साथ शहरी सुविधाएं भी प्राप्त होंगी। वहीं कलेक्ट्रेट बार संघ के अध्यक्ष शशिकांत यादव, सेंट्रल बार संघ के अध्यक्ष शिवशंकर यादव और जिला पेंशनर कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव ने इसको अपना समर्थन दिया। धरने में उमाशंकर सिंह रामधारी यादव, लवकुश गुप्ता, सदानंद यादव, डॉ. शशिकांत सिंह, तहसीन अहमद, सुशील जायसवाल आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -