फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Muskan was crowned Miss Fresher, Sanskriti Upadhyay became Miss Dancer, and Riya Saini was named Miss Stylish.

Ghazipur News: मुस्कान मिस फ्रेशर, संस्कृति उपाध्याय मिस डांसर और रिया सैनी बनीं मिस स्टाइलिश

Fri, 09 Oct 2026 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Muskan was crowned Miss Fresher, Sanskriti Upadhyay became Miss Dancer, and Riya Saini was named Miss Stylish.
राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित फ्रेशर्स पार्टी में सम्मानित हुई छात्राएं। स्रोत- महाविद्या
गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग की ओर से नव प्रवेशी छात्राओं के स्वागत के लिए रंगारंग फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन बृहस्पतिवार को किया गया।
विज्ञापन

विभिन्न मनोरंजक खेलो एवं प्रस्तुतियों के आधार पर मुस्कान को मिस फ्रेशर, संस्कृति उपाध्याय को मिस डांसर, रिया सैनी को मिस स्टाइलिश, गुनगुन जायसवाल को मिस इंटेलिजेंट एवं मुस्कान को मिस ब्यूटीफुल घोषित किया गया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शंभूशरण प्रसाद ने छात्राओं को पठन-पाठन के साथ विभागीय स्तर पर सामूहिक रूप से किए गए इस आयोजन की सराहना की। इस परंपरा को आगे भी मिलकर बढ़ाने का आह्वान किया। प्राचार्य तथा मनोविज्ञान विभाग के प्रभारी डॉ. शिवकुमार ने विजेता छात्रों को सर्टिफिकेट एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. सारिका सिंह, डॉ. नेहा कुमारी, डॉ. ओम शिवानी, डॉ. शशिकला, डॉ. हरेंद्र यादव, डॉ. इकलाख खान, डॉ. शैलेंद्र यादव, डॉ. शिल्पी राय आदि प्राध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रेया कुमारी एवं जोया ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed