फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   murder

लाठी से पीटकर मौसेरे भाई की हत्या, मुख्य आरोपी फरार

Fri, 05 Feb 2021 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
murder
सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र के संतरामगंज बाजार में बृहस्पतिवार को मौसेरी बहन को मारने-पीटने से मना करने पर युवक की लाठी से पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देकर मुख्य आरपी फरार हो गया। इस मामले में मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दोपहर बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनसे पूछताछ की जा रही है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संतरामगंज बाजार निवासी आरोपी मनोज कुमार की मां की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। दो दिन पूर्व बिहार प्रांत के डुमराव से उसकी बहन अनीता देख-भाल करने आई थी। किसी बात को लेकर मनोज अपनी शादीशुदा बहन को मारपीट रहा था। उसके चिल्लाने पर मौसरा भाई सत्येंद्र उर्फ बुल्लू (35) मौके पर पहुंच गया और बहन को बेहरमी से पीटने का कारण पूछा। उसकी बात सुन आरोपी मनोज का गुस्सा और बढ़ गया और उसने लाठी से सत्येंद्र पर वार कर दिया। इसी बीच लाठी के प्रहार से युवक अचेत होकर गिर पड़ा। परिवार के चीखने-चिल्लाने लगे, तभी सत्येंद्र के बड़े भाई वशिष्ठ मौके पर पहुंचे और भाई को अचेत देख उसे उठाने का प्रयास करने लगे। इस बीच आरोपी ने अपने परिवार एवं छोटे भाई के साथ उन पर भी हमला कर दिया। उधर, घटना की जानकारी मिलने पर जब तक आस-पास के लोग मौके पर पहुंचते, आरोपी मौका देख फरार हो गया। परिजन अचेत सत्येंद्र को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने उपचार के बाद घायल को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। इस बीच वाराणसी ले जाते समय रास्ते में ही सत्येंद्र की मौत हो गई। उधर, शव घर पहुंचते ही महिलाओं के रोते-बिलखने से मुहल्ले के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मृतक के बड़े भाई वशिष्ठ की तहरीर पर मुख्य आरोपी मनोज कुमार, उसकी पत्नी सविता, छोटे भाई जितेंद्र एवं पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया है। साथ ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक अनिल पांडेय ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही फरार मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed