फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mukhtar and Afzal Ansaris property worth two crores attached by Police and revenue team

Action on Mafia: गाजीपुर में मुख्तार और अफजाल समेत तीन की ढाई करोड़ की संपत्ति कुर्क, कार्रवाई जारी रहेगी

Fri, 16 Sep 2022 07:34 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 16 Sep 2022 07:34 PM IST
सार

शुक्रवार को मुुख्तार अंसारी का मकान, सांसद अफजाल अंसारी एवं गैंग से जुड़े काजू उर्फ शहनवाज कुरैशी की भू-संपत्ति पुलिस एवं राजस्व टीम ने कुर्क कर ली।

विज्ञापन
Mukhtar and Afzal Ansaris property worth two crores attached by Police and revenue team
पुलिस एवं राजस्व टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ के पूर्व विधायक व माफिया मुख्तार अंसारी और बड़े भाई बसपा सांसद अफजाल अंसारी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को दर्जी मुहल्ला स्थित मुख्तार अंसारी की 25 लाख 11 हजार कीमत की मकान को कुर्क कर जब्त कर लिया गया। जबकि सांसद की शक्करपुर में एक करोड़ 85 लाख की भू-संपत्ति और गिरोह के सदस्य काजू उर्फ शहनवाज कुरैशी के मंडल बाजार स्थित 40 लाख के भूखंड को कुर्क किया गया। टीम ने कुल दो करोड़ 50 लाख रुपये के मकान एवं भू-संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की है।  

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे ने मुहम्मदाबाद कोतवाल की आख्या रिपोर्ट पर कार्रवाई की संस्तुति की थी। जिस पर डीएम एमपी सिंह ने 13 सितंबर कुर्की का आदेश दे दिया। इसके बाद एसपी के नेतृत्व में पुलिस और राजस्व टीम दोपहर एक बजे दर्जी मुहल्ला पहुंची।
विज्ञापन


जहां मुख्तार अंसारी के मकान को मुनादी कराकर कुर्क किया गया। इसके बाद टीम ने मकान के मुख्य दरवाजे पर लगे ताले को तोड़कर अपना ताला लगाकर सील कर दिया। इसकी चाबी नगर लेखपाल के सुपुर्द कर दी।  इसके बाद टीम मंडल बाजार पहुंची। जहां मुनादी कराकर मुख्तार गैंग के सक्रिय सदस्य काजू उर्फ शहनवाज कुरैशी की 40 लाख की भू-संपत्ति को कुर्क किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Mukhtar and Afzal Ansaris property worth two crores attached by Police and revenue team
mukhtar ansari - फोटो : फाइल फोटो
फिर नोनहरा थाना क्षेत्र के शक्करपुर स्थित सांसद अफजाल अंसारी की एक करोड़ 85 लाख रुपये की 0.326 हेक्टेयर भूमि की कुर्की हुई। तीनों लोगों के खिलाफ यह कार्रवाई धारा 14(1) उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी अधिनियम के तहत की गई।

इस संबंध में एसपी रोहन पी बोत्रे ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट के तहत मुख्तार अंसारी, अफजाल अंसारी और गो तस्कर गैंग के सक्रिय काजू उर्फ  शहनवाज कुरैशी के मकान एवं भू- संपत्ति को कुर्क किया गया है। सूची तैयार कर ऐसे लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed