फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mother and innocent son bodies found hanging from noose in room ghazipur police invastigation

UP : कमरे में फंदे से लटकता मिला मां-बेटे का शव..., हत्या-आत्महत्या पर जांच कर रही पुलिस; जानें पूरा मामला

Mon, 17 Feb 2025 02:04 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 17 Feb 2025 02:04 PM IST
सार

मां और मासूम बेटे की लाश मिलने की सूचना मिलते ही माैके पर पुलिस भी पहुंच गई थी। आसपास के लोगों से जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन
Mother and innocent son bodies found hanging from noose in room ghazipur police invastigation
सलीता और ऋषभ की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के करकट गांव में सोमवार को मां और उसके 16 माह के बेटे का शव कमरे में लटकता मिला। परिवार के लोग इसे आत्महत्या बता रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। उच्चाधिकारी भी माैके पर पहुंच गए थे।

विज्ञापन




राहुल गौड़ की शादी 2021 में सलीता (25) के साथ हुई थी। दोनों से ऋषभ 16 माह हुआ। पति के अनुसार, चार माह पहले वह अपने मायके गई थी। 10 दिन पहले विदाई कराकर लाया था। सोमवार की सुबह 10 बजे वह गांव में घूमने के लिए गया था। जबकि उसकी मां चारा काटने के लिए खेत में गई थी। 
विज्ञापन


पिता विजय ऑटो रिक्शा चलाकर घर आए। विजय के अनुसार, उनकी बहू ने खाना खाने के लिए भी दिया, जिसके बाद वह बाहर चले गए। इसी बीच, 11 बजे राहुल घर पहुंचे तो दरवाजा देखा फंदे के सहारे सालिता और उसका 16 वर्षीय बेटा ऋषभ लटके हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। जिला मुख्यालय से एएसपी ग्रामीण अतुल कुमार माैके के परीक्षण में लगे हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed