{"_id":"650204f097bb8df5230b5344","slug":"most-atms-without-guards-only-relying-on-cctv-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-3488-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: ज्यादातर एटीएम बगैर गार्ड के, बस सीसीटीवी का भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: ज्यादातर एटीएम बगैर गार्ड के, बस सीसीटीवी का भरोसा
विज्ञापन
-जनपद में 210 एटीएम संचालित, अधिकांश पर सुरक्षा राम भरोसे
- बिना सुरक्षा गार्ड के चल रहे हैं जिले के अधिकांश एटीएम
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। मिर्जापुर में गार्ड की हत्या कर कैश वैन से 35 लाख की लूट की घटना के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। बुधवार को पुलिस ने बैंकों में चेकिंग की। लेकिन वहीं जनपद में अधिकांश एटीएम की सुरक्षा को लेकर इंतजाम नाकाफी नजर आ रहे हैं। अधिकांश बैंकों के एटीएम राम भरोसे ही रहते हैं। यही नहीं, जहां एटीएम पर गार्ड मौजूद भी हैं वो इस पर बहुत ध्यान नहीं देते कि कितने लोग एटीएम रूम में आ-जा रहे हैं। ऐसे में एटीएम ही सुरक्षा रामभरोसे ही है।
प्रदेश में अक्सर एटीएम पर सुरक्षा के अभाव में कैश चोरी की घटनाएं सामने आती रहती हैं। यही नहीं, जनपद के एटीएम में कैश निकालने के लिए एक बार में कई लोग घुस जाते हैं। इन्हें रोकने-टोकने वाला भी कोई नहीं रहता है। ऐसे में अक्सर एटीएम से फ्राड करने की शिकायतें सामने आती रहतीं है। लेकिन, बैंक प्रबंधन की ओर से एटीएम पर सुरक्षा को लेकर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
देखा जाए तो जनपद में मौजूदा समय में 210 एटीएम हैं। लेकिन, अधिकांश महज सीसीटीवी कैमरे के ही भरोसे हैं। जबकि पुलिस प्रशासन बैंक अधिकारियों से सभी एटीएम पर सिक्योरिटी गार्ड तैनात करने का अनुरोध कई बार कर चुका है, इसके बावजूद आज तक सभी एटीएम पर सिक्योरिटी गार्ड नजर नहीं आते हैं। कुछ ऐसा ही नजर आया बुधवार को पड़ताल करने पर।
विज्ञापन
महुआबाग इलाके के कुछ एटीएम को छोड़ दें तो कहीं गार्ड नजर नहीं आए। यही नहीं सकलेनाबाद, रोडवेज, स्टेशन क्षेत्र में भी एटीएम पर गार्ड नदारद रहे। एलडीएम पीयूष सिंह का कहना है कि संबंधित बैंक अपने हिसाब से आउट सोर्सिंग पर कर्मचारियों को तैनात करती हैं। इनमें हमलोगों ही कोई भूमिका नहीं है।
-- --
अब तक 6 हजार लग चुके हैं सीसीटीवी कैमरे
जनपद में सीसीटीवी कैमरे लगाने पर पुलिस का विशेष जोर है। इसके लिए जिलेभर में प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार का कहना है कि मौजूदा समय में छह हजार स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
फोटो-
खुद बैंकों में पहुंचे एसपी, गार्डों की
मिर्जापुर में हुई गार्ड की हत्या और लूट की घटना के बाद किया गार्डों से संवाद
बताया, कैश निकलते समय कंधे पर बंदूक नहीं पोजिशन लेकर खड़े होंगे गार्ड
कैश वैन के पास और आसपास की गुमटियों पर रखे विशेष नजर रखने की सीख
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। मिर्जापुर में एक दिन पहले कैश वैन के गार्ड की हत्या कर 35 लाख की लूट की सनसनीखेज वारदात के बाद जनपद में भी खलबली मची हुई है। जनपद के सभी बैंकों में विशेष अभियान चलाया गया। खुद पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह भी निकले। इस दौरान कैशवैन के गार्डों से भी संवाद किया गया और उन्हें तमाम बिंदुओं पर समझाया गया।
एसपी ने कहा कि कैश निकलते समय गार्ड हाथ या कंधे पर बंदूक न रखें, बल्कि पोजिशन लेकर खड़े हो। साथ ही वैन के पास हेलमेट लगाकर गुजर रहे या नजदीक आ रहे लोगों से सतर्क हो जाए। ऐसे लोगों को जरूर टोकें। यही नहीं, आसपास की चाय-पान की गुमटियों पर भी नजर रखें। कोई भी संदिग्ध दिखे तो चौकन्ना रहें।
इसके पहले पुलिस अधीक्षक कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक, यूनियन बैंक की जांच की। सुरक्षा उपकरणों सीसीटीवी कैमरे व अग्निशामक यंत्रों व बाहर खड़े संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों को चेक किया। इसके साथ ही ड्यूटी पर लगे पुलिस बल व अन्य स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही उन्हें मिर्जापुर की घटना को ध्यान में रखकर चौकन्ना रहने की हिदायत दी गई। वहीं, जिलेभर में पुलिस ने बैंकों के चेकिंग के लिए अभियान चलाया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -

एसपी के निर्देश पर बैंकों की बढ़ी सुरक्षा, चेकिंग में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
जमानिया। मिर्जापुर जिले में बदमाशों द्वारा बैंक से दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम देने के बाद पुलिस महकमा सक्रिय हो गया है और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर क्षेत्र के सभी बैंकों की सुरक्षा बढ़ा दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह और इंस्पेक्टर दिग्विजय नाथ तिवारी ने बताया कि पुलिस लगातार रोको और टोको वाली नीति पर काम कर रही है। बैंकों में आए लोगों से आने का उद्देश्य आदि के बारे में पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही बैंक के आस पास खड़े दो पहिया वाहनों की जांच की गई। जिन वाहनों का लॉक नहीं लगा था उन वाहनों का चालान किया गया। इस दौरान पुलिस ने जनसेवा केंद्रों सहित भारतीय स्टेट बैंक, यूनियन बैंक, स्टेशन यूनियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा‚ इंडियन ओवरसीज बैंक आदि बैंकों सहित भीड़ भाड़ वाले इलाकों में चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस टीम में नगर कस्बा इंचार्ज सुरेश कुमार मौर्य, रविकांत सिंह, अखिलेश कुमार आदि मौजूद रहे।