फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Modi government rests on a foundation of lies

झूठ की नींव पर टिकी है मोदी सरकार

Sat, 01 Aug 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sat, 01 Aug 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
Modi government rests on a foundation of lies
सपा की जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक शनिवार को समता भवन कार्यालय पर हुई। इसमें पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम के निधन के चलते देश में राष्ट्रीय शोक होने के कारण पूर्व नियोजित साइकल यात्रा के
विज्ञापन


 संशोधित कार्यक्रम पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई। बताया गया कि यात्रा छोटे लोहिया स्व. जनेश्वर मिश्र की जयंती पर 5 अगस्त से प्रारंभ होकर 12 अगस्त तक चलेगी।
विज्ञापन


बैठक में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश सिंह ने समाजवादी पुरोधा आचार्य नरेन्द्र देव, डा. लोहिया एवं लोकनायक जय प्रकाश नारायण की चर्चा करते हुए कहा कि समाजवादियों के प्यार, तपस्या और बलिदान को यह देश कभी
विज्ञापन
विज्ञापन


भूल नहीं सकता। सपा मुखिया ही देश में ऐसे नेता है जिन्हें सभी की  चिंता है। कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहतर है। अगर प्रदेश में कानून व्यवस्था ठीक नहीं होती तो विदेशी पर्यटकों की संख्या प्रदेश में नहीं बढ़ती।

कहा, केंद्र सरकार झूठ की नींव पर टिकी है। सिद्धांतों से समझौता करना भाजपा की पुरानी फितरत है। धर्मार्थ कार्य मंत्री विजय मिश्र ने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य हो रहे हैं। रौजा ओवर ब्रिज, कासिमाबाद एवं सेवराई तहसील,

 500 बेड का अस्पताल आदि सरकार के विकास कार्यो की गाथा स्वयं कह रहे है। इस  अवसर पर विधायक सुब्बाराम, पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह, पंचरत्नी देवी,  राजेश राय, पूर्व एमएलसी बच्चा यादव, सुदर्शन यादव,


रामधारी यादव, अरुण  श्रीवास्तव, जय किशुन साहू, गुलाम कादीर राईनी, परशुराम बिंद, हरेन्द्र  विश्वकर्मा, डा. सीमा यादव, आबदा खानम, दयानन्द यादव, संजय सिंह, अर्जुन  राय, राजेश यादव, दिनेश यादव, डा. समीर सिंह,

मुहम्मद तहसीन आदि उपस्थित  थी। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा और संचालन महासचिव सदानन्द यादव ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed