फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Minister listened to the problems of the victims

मंत्रीद्वय ने सुनीं पीड़ितों की समस्याएं

Sat, 27 Aug 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Minister listened to the problems of the victims
सदर विधानसभा के करंडा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का शनिवार को सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने दौरा किया। इस दौरान नाव से लखंचनपुर सोल्हनपुर से गद्दोगाड़ा, महबलपुर से तुलसीपुर शिवपूजन बाबा धाम तक निरीक्षण किया। साथ ही कटान और बाढ़ प्रभावित लोगों की क्षतिग्रस्त फसलों और गांवों का अवलोकन किया।
विज्ञापन

मंत्रियों ने शिवपूजन बाबा धाम पर बाढ़ पीड़ितों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोग सदैव एक दूसरे की मदद के लिए तैयार एवं तत्पर रहे और अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष सतर्क रहें। घर का बना ताजा भोजन खाएं और बच्चों को फास्ट फूड से दूर रखें। उन्होंने बाढ़ कटान से बचने के लिए स्थानीय लोगों से सुझाव भी मांगे। साथ ही अवगत कराया कि नई तकनीकी से सरकार द्वारा कटान रोकने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा कि अभी दो तीन दिनों तक बाढ़ का पानी बढ़ेगा, इसलिए सतर्क और बचकर रहने की जरूरत है। विशेषकर बच्चों को बाढ़ की ओर जाने से रोकने अभिभावकों की बड़ी जिम्मेदारी है। मंत्री ने कहा कि आपकी सारी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर होगा। मुख्यमंत्री ने आप सभी के समस्याओं को जानने के लिए हमें यहां भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे, मुख्य विकास अधिकारी प्रकाश गुप्ता, अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व अरूण कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी सदर प्रतिभा मिश्रा, मुख्य चिकित्साधिकारी हरगोविंद सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी, तहसीलदार सदर, जिलाध्यक्ष भाजपा भानुप्रताप सिंह, ओमप्रकाश राय, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, आनंद सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed