फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Middle aged man died in Saudi ten days ago, pleading for dead body

Ghazipur News: दस दिन पूर्व सऊदी में अधेड़ की मौत, शव के लिए लगा रहे गुहार

Fri, 16 Dec 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Middle aged man died in Saudi ten days ago, pleading for dead body
सैदपुर कस्बा निवासी की दस दिन पूर्व सऊदी अरब में हुई मौत के बाद शव घर न आने पर रोते बिलखते परिजन। - फोटो : GHAZIPUR
दस दिन पूर्व अपने अधेड़ बेटे की सऊदी में मौत होने के बाद मृतक का परिवार उसका शव देखने के लिए बेताब हैं। इसके लिए मृतक का परिवार कभी थाने तो कभी एसडीएम तो कभी किसी नेता के दरवाजा खटखटा कर हार चुका है। दरवाजे पर जो कोई आ रहा है उसके सामने उसकी बूढ़ी मां रो-रो कर बेटे को देखने के लिए अपनी गुहार लगा रही है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र सैदपुर के वार्ड नंबर 10 आजाद नगर मोहल्ले की रहने वाली रामावती देवी व उनके 75 वर्ष वर्षीय पति रघुवीर यादव उर्फ घूरबीन, मृतक की पत्नी रेखा का पिछले 10 दिनों से रो-रोकर बुरा हाल है। रेखा कई दिनों से बेसुध पड़ी है और बच्चे भी जब दहाड़े मारकर रोते हैं। रघुवीर का पुत्र पप्पू (48) अपने परिवार का भरण पोषण करने का सपना लेकर 15 वर्ष पूर्व अपना वतन छोड़कर मजदूरी करने के लिए सऊदी चला गया। उसे क्या मालूम था कि दोबारा उसे अपना वतन घर द्वार देखना नसीब नहीं होगा। बीते 5 दिसंबर को जब पप्पू के मरने कि अचानक उसके घर खबर आई तो घर वलों पर विपत्ति का पहाड़ ही टूट पड़ा। उसकी मालकिन ने बताया कि बीमारी के दौरान उसकी मौत हो गई। जिस मालकिन के यहां वह काम करता था उसने मृतक पप्पू के शव को उसके घर भेजने का जिम्मा भी लिया किंतु 10 दिन बीत जाने के बावजूद भी बूढ़े मां बाप और विधवा पत्नी तथा बच्चे शव देखने को तरस रहे हैं। उसके साथ काम करने वाले उसके साथ के मजदूर और मालकिन से फोन पर संपर्क करने पर शव भेजने के लिए कार्यवाही किए जाने की बात सामने आई किंतु इस संदेश पर क्या हुआ इसके आगे कुछ पता नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को उसके परिजन एसडीएम सैदपुर ओम प्रकाश गुप्ता से मिलकर पप्पू के शव को अपने वतन मंगाने की गुहार लगाई है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि शव निश्चित घर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर भेजा जेल
सैदपुर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को शाम थाना क्षेत्र अंतर्गत चितौरा ग्राम के पास से अनुराग उर्फ राजू सिंह नामक हिस्ट्रीशीटर को एक अदद 315 बोर के तमंचा और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा। गिरफ्तार अभियुक्त खानपुर थाना क्षेत्र के भभौरा गांव का निवासी है ।सैदपुर कोतवाल शिव प्रताप वर्मा के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति पर कई थानों में आपराधिक मुकदमा दर्ज है। उसे खानपुर व सैदपुर पुलिस को काफी पहले से तलाश थी। यह गिरफ्तारी मुखबीर की सटीक सूचना पर सैदपुर इंस्पेक्टर व उप निरीक्षक संजय सिंह तथा उनके हमराहियो द्वारा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed