फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Meghbaran College won both the matches

Ghazipur News: मेघबरन महाविद्यालय ने दोनों मैच जीते

Wed, 21 Dec 2022 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Meghbaran College won both the matches
करमपुर गांव के मेघबरन स्टेडियम में बुधवार को आयोजित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के तत्वावधान में पुरुष हाकी की अंतरमहाविद्यालयी प्रतियोगिता मेघबरन पीजी कालेज, पीजी कालेज गाजीपुर, बलदेव महाविद्यालय पतरही और राजाराम महाविद्यालय चांदपुर के बीच खेला गया। पहले मैच में बलदेव महाविद्यालय पतरहीं ने राजाराम महाविद्यालय चांदपुर को 2-1 के अंतर से हरा दिया। जबकि दूसरे मैच में नितिन के एक मात्र गोल की बदौलत मेघबरन महाविद्यालय करमपुर ने बलदेव पीजी कालेज को 1-0 से पराजित कर दिया। जबकि तीसरे मैच में मेघबरन महाविद्यालय ने पीजी कालेज गाजीपुर को 6-0 से पराजित कर बाजी मारी ली। इसमें सातवें और 11वें मिनट में आमिद ने दो गोल दागे। जबकि तीसरे मिनट में विजेंद्र, पांचवें मिनट में मंजीत, सांतवें में अनिरूद्ध और 17वें मिनट में गगन ने गोल किया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि के तौर पर मेघबरन स्टेडियम के संचालक अनिकेत सिंह ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि खेल या जीवन में हार या जीत जैसा कुछ भी नहीं होता है। यह एकमात्र प्रतिस्पर्धा होती है। जिसमें कोई आगे तो कोई पीछे रह जाता है। इस दौरान मेघबरन महाविद्यालय के प्राचार्य डा. नागेंद्र पाठक, कोच इंद्रदेव, मनोज सिंह, पुरंदर सिंह ने आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed