फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Meet Gale, Congratulations on the Eid

मिले गले, दी ईद की मुबारकबाद

Sat, 16 Jun 2018 11:54 PM IST
गाजीपुर
गाजीपुर Updated Sat, 16 Jun 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
Meet Gale, Congratulations on the Eid
नमाज के बाद बाहर निकलते रोजेदार।
शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में ईद-उल-फित्र उमंग और उल्लास के साथ शनिवार को मनाया गया। सुबह विभिन्न ईदगाहों सहित मस्जिदों में अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा की गई। इसके बाद एक-दूसरे के घर जाकर मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हुआ, जो देर रात तक चलता रहा। लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर सेंवई का लुत्फ उठाया। इस दौरान सेवई की मिठास में पूरी तरह से भाईचारगी घुली नजर आई। नमाज के दौरान ईदगाहों और मस्जिदों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन


नमाज अदा करने के लिए सुबह आठ बजे से ही नगर के विशेश्वरगंज स्थित ईदगाह में मुस्लिम बंधुओं के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था। साढ़े नौ बजते-बजते ईदगाह के पास सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम बंधु एकत्र हो गए। इसके बाद 10 बजे ईद की नमाज अदा की गई। भीड़ के कारण ईदगाह पूरी तरह से भर जाने की वजह से अधिकांश मुस्लिम बंधुओं ने ईदगाह के बाहर सड़क पर नमाज अदा की।
विज्ञापन


अल्लाह से अमन-चैन की दुआ मांगी गई। नमाज समाप्त होने के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। ईदगाह के बाहर खड़े जिलाधिकारी के बाला जी, पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा, एसपी सिटी प्रदीप दुबे, तहसीलदार सहित जनप्रतिनिधियों और आला-अधिकारियों ने मुस्लिम बंधुओं से गले लगकर पर्व की खुशियां बांटीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. मारकंडेय सिंह, शिक्षणेतर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह शम्मी, पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह, भाजपा नेता भगवती राय, कामता प्रसाद गुप्ता, रविकांत राय, राजीव सिंह आदि ने मुस्लिम बंधुओं से गले मिल पर्व की मुबारकबाद दी।


मरदह संवाददाता के अनुसार स्थानीय ईदगाह पर सांसद नीरज शेखर, महेंद्र चौहान, राजीव यादव राजू, अवधेश यादव, पूर्व विधायक कालीचरण राजभर, सर्वेज अख्तर, शिवमुनी यादव, पूर्व चेयरमैन रेयाज अहमद अंसारी, पूर्व प्रमुख विजय सिंह यादव, राजीव सिंह राजू, अरशद अहमद, भाजपा नेता प्रवीण पटवा, जितेंद्रनाथ पांडेय, रामप्रताप सिंह, शिवप्रताप सिंह, कांग्रेस नेता बाबुल सिंह, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह, सुनील राम, प्रेम कुमार सिंह आदि मुस्लिम बंधुओं से गले मिल ईद का मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed