{"_id":"66b12243c1e57fa669057f78","slug":"medicine-will-be-given-from-august-10-to-september-2-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-118692-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: 10 अगस्त से दो सितंबर तक खिलाई जाएगी दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: 10 अगस्त से दो सितंबर तक खिलाई जाएगी दवा
विज्ञापन
गाजीपुर। जनपद में लोगों को फाइलेरिया से बचाने के लिए 10 अगस्त से एमडीए अभियान शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही पेट के कीड़े यानी कृमि से बचाव के लिए राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (एनडीडी) भी मनाया जाएगा। दोनों कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन को लेकर सोमवार को रायफल क्लब सभागार में जिला टास्क फोर्स और अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक हुई।
मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने बैठक में स्वास्थ्य सहित सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर एमडीए और एनडीडी कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि एमडीए के साथ एनडीडी अभियान के दौरान किसी भी विभाग के स्तर से लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से सभी सरकारी विभागों व कार्यालयों में बूथ लगवाकर लोगों को दवा खिलाई जाए। सभी विभाग समय से अपना माइक्रो प्लान तैयार कर लें और उसी के अनुसार अभियान को सौ फीसदी सफल बनाएं। आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अभियान से पहले ही फाइलेरिया बीमारी के बारे में लोगों से चर्चा करें और अभियान के दौरान आशा कार्यकर्ता के साथ सक्रिय भूमिका निभाते हुए अपने सामने फाइलेरिया और कृमि से बचाव की दवा का सेवन करवाएं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देश दीपक पाल ने बताया कि एमडीए अभियान जनपद के मरदह, मनिहारी और जमानिया ब्लॉक को छोड़कर अन्य सभी ब्लाकों एवं नगर में चलेगा। इसके तहत दस अगस्त से दो सितंबर तक दो सदस्यों की टीम घर-घर जाकर लोगों को फाइलेरिया से बचाव की दवा (डीईसी व एल्बेंडाज़ोल) खिलाएगी। यह दवा एक वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिला और अति गंभीर रूप से बीमार लोगों को छोड़कर सभी को खिलाई जाएगी। इस मौके पर एमडीए अभियान के नोडल अधिकारी व एसीएमओ डाॅ. जेएन सिंह, एनडीडी अभियान के नोडल अधिकारी व एसीएमओ डाॅ. मनोज कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।