{"_id":"64fcbc68b00b9e3536021de4","slug":"martyrdom-day-of-paramveer-chakra-winner-veer-abdul-hameed-today-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-3311-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद का शहादत दिवस आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद का शहादत दिवस आज
विज्ञापन
धामूपुर गांव स्थित परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद का शहादत दिवस 10 सितंबर को मनाया जाएगा। सुबह आठ बजे से कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। शनिवार को जखनिया एसडीएम कमलेश सिंह, खंड विकास अधिकारी त्रिवेणी राम, वाराणसी 39 जीटीसी के सूबेदार प्रेमजी मौके पर पहुंचे। उन्होंने निरीक्षण किया और जरूरी दिशा-निर्देश दिया।
कार्यक्रम स्थल पर वाटरप्रूफ टेंट लगाया जा रहा है। करीब 200 वीआईपी लोगों के बैठने के लिए चेयर और 1000 अन्य लोगों की बैठने की व्यवस्था की गई है। सुबह आठ बजे सेवा के जवान और अधिकारी पहुंच कर सर्वप्रथम दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन के पास लगे शिलापट्ट पर श्रद्धांजलि देंगे।
इसके बाद जलालाबाद शहीद चौक पर स्थित वीर अब्दुल हमीद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद 9.30 बजे धामूपुर शहीद पार्क पहुंचकर पुष्पचक्र अर्पित करेंगे। नेहरू युवा मंडल के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन दोपहर एक बजे से तीन बजे तक संचालित होगा।
विज्ञापन
सुरक्षा को लेकर चप्पे चप्पे पर पुलिस की तैनात होगी। इसके लिए पांच एसओ, 15 दरोगा, 40 कांस्टेबल, 15 महिला कांस्टेबल, पांच ट्रैफिक पुलिस को कमान सौंपी गई है। कार्यक्रम के आयोजक शहीद के पौत्र परवेज अहमद ने बताया कि प्रदेश के हज कमेटी के अध्यक्ष मोहसिन रजा मुख्य अतिथि होंगे।
कार्यक्रम में मुंबई से कई भोजपुरी कलाकार व अभिनेत्रियां भी आएंगी। साथ ही जिले के एमएलसी विशाल सिंह चंचल, अध्यक्ष सपना सिंह सहित क्षेत्रीय विधायक व अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।