{"_id":"718f72b50e95ef6e5a52ac3f9dd7e9dd","slug":"martyr-colonel-cm-messenger-arrived-home-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद कर्नल के घर पहुंचे सीएम के दूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद कर्नल के घर पहुंचे सीएम के दूत
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Thu, 05 Feb 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
27 जनवरी को जम्मू के पुलवामा में दो आतंकवादियों को ढेर कर शहीद हुए
विज्ञापन
कर्नल मुनींद्र नाथ राय के चंदननगर स्थित आवास पर गुरुवार को मुख्यमंत्री
अखिलेश सिंह यादव के दूत के रूप में पर्यटन मंत्री ओपी सिंह और पंचायती
राजमंत्री कैलाश यादव पहुंचे। मंत्रीद्वय ने शहीद की प्रतिमा पर श्रद्धा
सुमन अर्पित किया और परिवारीजनाें को ढांढस भी बंधाया।
साथ ही शहीद कर्नल के सम्मान में मुख्यमंत्री की ओर से दिए गए अनुग्रह राशि का दस लाख रुपये का चेक शहीद के पिता नागेंद्र प्रसाद राय को सौंपा। इस दौरान मंत्रीद्वय ने कहा कि शहीद कर्नल की वीरता को हम तहेदिल से सलाम करते हैं। उनके सम्मान में जो कुछ हो सकेगा, उसे सरकार अवश्य करेगी।
जम्मू-कश्मीर में पुलवामा में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए कर्नल मुनींद्रनाथ राय के परिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तरफ से 30 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की गई थी। मुख्यमंत्री के दूत के रूप में गुरुवार को प्रदेश पंचायत राजमंत्री कैलाश यादव एवं पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह राजकीय विमान से लखनऊ से अंधऊ हवाई पट्टी पर पहुंचे।
यहां से मंत्रीद्वय शहीद कर्नल केचंदननगर कालोनी स्थित आवास पर पहुंचे और कर्नल के चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया। इसके बाद मुख्यमंत्री द्वारा भेजा गया शोक संदेश उनके पिता को सौंपते हुए मुख्यमंत्री के विवेकाधीन कोष से जारी किए गए 10 लाख रुपये का चेक भी प्रदान किया।
उन्होंने बताया कि 20 लाख रुपये शहीद की पत्नी प्रियंका राय के खाते में भेज दिए गए हैं। इसके बाद दोनों मंत्री शहीद कर्नल की पत्नी प्रियंका राय और बच्चों से मिले और उन्हें ढांढस बंधाते हुए सरकार की तरफ से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस मौके पर शहीद की माता शिवदुलारी देवी, बड़े भाई डीएन राय, मंझले भाई वाईएन राय, जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह पटेल, पुलिस अधीक्षक डा. उमेशचंद्र श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी सदर एके सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर कमलकिशोर, मंत्री प्रतिनिधियों मन्नू सिंह, विरेंद्र यादव, रामधारी यादव, सपा जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा, राजेश राय, समाजसेवी विवेक सिंह शम्मी, अविनाश राय, डा. आरबी राय, दीपक सिंह, सिद्धार्थशंकर राय, अंजनी, डा. समीर सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
चेक में नाम था गलत
मंत्रीद्वय की ओर से शहीद कर्नल के पिता को जो चेक दिया गया, उसमें प्रशासन की भूल से गलत नाम अंकित था। चेक पर शहीद के पिता नागेंद्र प्रसाद राय की जगह नागेंद्र नाथ राय लिखा था। चेक पर गलत नाम देखकर शहीद के पिता ने उक्त चेक एसडीएम सदर को दे दिया। एसडीएम सदर एके सिंह ने बताया कि चेक में नाम सुधार कर फिर उसे शहीद के पिता को दे दिया गया।