Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mart operator did not pay extortion money, so vehicles were vandalized

Ghazipur News: मार्ट संचालक ने नहीं दी रंगदारी तो वाहनों में की तोड़फोड़

Fri, 06 Nov 2026 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Mart operator did not pay extortion money, so vehicles were vandalized
करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के दुबिहा मोड़ स्थित एक मार्ट संचालक से 25 हजार रुपये रंगदारी मांगने, जान से मारने की धमकी देने और दुकान के सामने खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को चार नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने मार्ट पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि लठठूडीह निवासी अनिकेत सिंह दुबिहा मोड़ पर एक मार्ट का संचालन करते हैं। पीड़ित ने तहरीर देकर बताया कि 18 अक्तूबर की रात करीब साढ़े नौ बजे वह मार्ट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में रविकांत मिश्रा उर्फ बड़क मिश्रा निवासी मिश्रवलिया ने अपने साथियों के साथ गाली-गलौज की। कमर में खोंसी पिस्टल की ओर इशारा करते हुए धमकी दी गई। पीड़ित से कई बार 25 हजार रुपये रंगदारी मांगी गई। एक-दो दिन के भीतर रंगदारी नहीं देने पर दुकान में तोड़फोड़ और हत्या करने की धमकी दी गई।
विज्ञापन

21 अक्तूबर की रात करीब 11 बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात करीब 11:45 बजे उनके बड़े भाई अंकुश सिंह के मोबाइल पर एक बैंक के गाॅर्ड का फोन आया कि मार्ट पर तोड़फोड़ हो रही है। सूचना मिलने पर पीड़ित ने अपने छोटे भाई पीयूष सिंह को फोन किया, जो मार्ट के अंदर सो रहे थे। मौके पर पहुंचने पर दुकान के बाहर खड़ी दो चार पहिया गाड़ियां क्षतिग्रस्त मिलीं। पीड़ित ने करीब 30 हजार रुपये का आर्थिक नुकसान होने की बात कही है। मार्ट में लगे सीसीटीवी फुटेज में सफेद रंग की कार दिखाई दे रही थी। इसी कार से आए लोगों ने दुकान के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की। पीड़ित ने घटना की सूचना 112 नंबर पर देने की बात कही है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। उसने सीसीटीवी फुटेज को साक्ष्य के रूप में सुरक्षित रखा। फुटेज के आधार पर रविकांत मिश्रा उर्फ बड़क मिश्रा, प्रताप नारायण मिश्रा निवासी मिश्रवलिया, हरिशंकर यादव निवासी कासिमपुरा थाना रसड़ा बलिया तथा आशीष पाल निवासी हरदासपुर थाना करीमुद्दीनपुर सहित एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed