{"_id":"65f0cee286727d524a0b7844","slug":"married-womans-dead-body-found-hanging-in-her-house-case-filed-against-five-including-husband-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-112016-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: विवाहिता का घर में फंदे पर लटका मिला शव, पति सहित पांच पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: विवाहिता का घर में फंदे पर लटका मिला शव, पति सहित पांच पर मुकदमा
विज्ञापन
करंडा। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में सोमवार की रात विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों और एक युवक ने परिजनाें से कहासुनी करने के बाद फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में चीख-पुकार मच गई। विवाहिता के पिता ने पति सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
नंदगंज थाना क्षेत्र के धरवां निवासी तेतरी बिंद (20) की शादी 13 दिसंबर को परमेठ निवासी राहुल बिंद से हुई थी। देर शाम महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में घर में ही फंदे पर लटकने की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ मायके वालों को घटना की जानकारी दी। मायके पक्ष के लोग थाने पहुंच गए। मृतका के पिता मनई बिंद ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए विवाहिता के पति, सास, ससुर सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उधर, दामोदरपुर डिहवा निवासी विष्णु सिंह (42) ने पंखे के हुक में साड़ी के फंदे से लटककर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि विष्णु सिंह को नशे की लत थी। इसी बात को लेकर परिजनों से कहासुनी करने के बाद चिल्लाते और गाली-गलौज करने के बाद कमरे में गया। उसके कुछ देर तक बड़बड़ाने के बाद जब शांत हुआ तो पत्नी कमरे में गई और देखकर सन्न हो गई। चिखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच गए और विष्णु को फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।