फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Married woman's dead body found hanging, allegation of dowry harassment

Ghazipur News: विवाहिता का फंदे पर लटकता मिला शव, दहेज उत्पीड़न का आरोप

Fri, 22 Dec 2023 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Married woman's dead body found hanging, allegation of dowry harassment
बारा। गहमर कोतवाली क्षेत्र के बारा गांव में बुधवार को एक विवाहिता का शव उसके कमरे में फंदे पर लटकता मिला। महिला के परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न करने और उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। उसकी मां की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कासिमाबाद थाना क्षेत्र के बहादुरगंज निवासी कंचन (23) की शादी वर्ष 2020 में बारा गांव के मठिया निवासी रामजी चौधरी के पुत्र ओमप्रकाश चौधरी के साथ हुई थी। उसकी एक बेटी इस वक़्त दो वर्ष की है। पति ओमप्रकाश दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। बुधवार को घर के सभी सदस्य गंगा पार खेत पर कार्य करने चले गए। ससुराल पक्ष के लोगों के अनुसार कंचन घर में अकेली थी।
विज्ञापन

कंचन की मां सुभावती देवी ने उसे फोन किया, कई बार फोन करने के बाद भी जब कंचन का फोन रिसीव नहीं हुआ तो उसके ससुराल वालों को फोन किया। खेत से जब ससुराल वाले घर पहुंचे तो कंचन का शव गमछे के सहारे लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को शवगृह भेज दिया। बृहस्पतिवार को गहमर कोतवाली पहुंचे मायके वालों ने आरोप लगाया कि दहेज के लिए ससुराल वालों ने पुत्री को मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कंचन की मां सुभावती की तहरीर पर पति ओमप्रकाश चौधरी, ससुर रामजी चौधरी, देवर छोटक चौधरी व रोहित चौधरी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतका कंचन की मां की तहरीर पर पति और ससुराल के तीन अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed