फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Married woman found hanging from the noose of a sari

साड़ी के फंदे से लटकी मिली विवाहिता

Sat, 27 Aug 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Married woman found hanging from the noose of a sari
दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के बड़ा मियना गांव में शनिवार की देर शाम आशा चौहान (24) का शव घर में साड़ी के फंदे से लटकता मिला। सूचना पर जलालाबाद चौकी प्रभारी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

शनिवार को सास चंदेई देवी, ससुर हरी चौहान धान सोहने के बाद जब घर पहुंचे तो टीन शेड के बांस पर आशा का शव लटकता मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आस पास के ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ससुर ने बताया सादात थाने के मझौली गांव की आशा की 2018 में उसके पुत्र रोशन चौहान से शादी हुई थी। उनकी कोई संतान नहीं थी। ग्रामीणों का कहना है कि विवाहिता और उसके पति में लगातार अनबन चल रही थी। पति रोशन वाराणसी में मजदूरी करता था। वह भी घर पर था। जब विवाहिता का शव मिला तब वह गांव में गया था। थानाध्यक्ष शैलेश मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की छानबीन की जा रही है। मायके पक्ष को सूचित किया गया है। मामले में तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed