{"_id":"64eb8f56816558db95041fca","slug":"married-woman-died-in-suspicious-circumstances-dead-body-found-hanging-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-2657-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटकता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटकता मिला शव
विज्ञापन
परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में मची चीख- पुकार
मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
दुबिहा। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के करकटपुर गांव में शनिवार की रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई और शव फंदे पर लटकता मिला। रोने- बिलखने की आवाज सुनकर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी।
महेंद गांव निवासी शिवनाथ राम की पुत्री सरोज (27) की शादी करककटपुर निवासी शैलेश से 2019 में हुई थी। शैलेश वर्तमान में दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। घर में शैलेश के वृद्ध माता और पिता रहते हैं। ससुरालजनों ने बताया कि देर रात खाना बनाने के बाद सरोज ने सास और ससुर को खाना खिलाया। इसके बाद दस माह के पुत्र शिवांश को वृद्ध सास के पास सुलाकर पास के कमरे में सोने चली गई।
देर रात जब जब पुत्र शिवांश रोने लगा तो सास की नींद खुल गई और वह बच्चों को लेकर कमरे में गई तो विवाहिता को फंदे से लटकता देख चीखने- चिल्लाने लगी। सो रहे ससुर छबीला राम दौड़कर कमरे में पहुंचे और शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर आस- पास के लोग एकत्र हो गए और देखा तो वह छत में लगी बल्ली में साड़ी के सहारे फंदे से विवाहिता लटकी हुई थी।
विज्ञापन
ग्रामीण उसे फंदे से उतारकर इलाज के लिए ले जाना चाहे, लेकिन विवाहिता की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना करीमुद्दीनपुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता शिवनाथ राम ने थाने में तहरीर देकर पुलिस को बताया कि दहेज के लिए ससुराल के लोगों ने पुत्री को जान से मार दिया है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर देवेंद्र यादव ने बताया की तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज कर लिया गया और शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।