फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Married woman burnt to death under suspicious circumstances

विवाहिता की जलकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Tue, 28 Jul 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Married woman burnt to death under suspicious circumstances
खानपुर। थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में मंगलवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी ससुर को धर-दबोचा। साथ ही फरार चार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बीते आठ मार्च को इंटहा गांव निवासी कविता (22) का विवाह रामपुर निवासी अनिल के साथ हुई थी। मृतका के पिता निरहू ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे पुत्री के ससुराल के एक ग्रामीण का फोन बेटे के पास आया कि विवाहिता ने मकान के दूसरे तल पर आग लगाकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी मिलते ही परिजन रोने-बिलखने लगे। इधर मायके पक्ष के लोग जब उसके सुसराल पहुंचे तो वहां कोई नहीं था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मृतका के पिता की तहरीर पर पति अनिल, सांस शांति, जेठ संतोष एवं उसकी पत्नी और ससुर झुरी गौड़ के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही विवाहिता के ससुर को गिरफ्तार कर लिया। चार अन्य फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई। विवाहिता के पिता का आरोप है कि उसकी बेटी को दहेज के लिए काफी दिनों से प्रताड़ित किया जा रहा था। इसकी सूचना कई बार उसने फोन से दी थी। थानाध्यक्ष शशिचंद्र चौधरी ने बताया कि मुकदमा दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही विवाहिता के ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि चार आरोपियों की तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed