{"_id":"65b6abfa8e5cec2fb902020c","slug":"mamta-kushwaha-of-ba-first-year-became-sports-champion-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-109837-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: स्पोर्ट्स चैंपियन बनी बीए प्रथम वर्ष की ममता कुशवाहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: स्पोर्ट्स चैंपियन बनी बीए प्रथम वर्ष की ममता कुशवाहा
विज्ञापन
गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता स्पर्धा-2024 रविवार को संपन्न हो गई। तीन प्रतियोगिताओं में बाजी मारने पर बीए प्रथम वर्ष की ममता कुशवाहा इस वर्ष की स्पोर्ट्स चैंपियन बनी।
प्रतियोगिता के 10 हजार मीटर दौड़ में श्वेता मौर्य पहले, नेहा यादव दूसरे और तनु पांडेय तीसरे जबकि 400 मीटर दौड़ में ममता कुशवाहा प्रथम, आरती यादव द्वितीय और किरण बिंद तृतीय स्थान पर रही। इसी प्रकार 200 मीटर दौड़ में श्वेता पहले, आराध्या दूसरे, प्रीति यादव तीसरे, 800 मीटर दौड़ में आफरीन बानो प्रथम, उर्मिला द्वितीय, आरती यादव तृतीय स्थान पर रही। सौ मीटर की दौड़ में रागिनी कुशवाहा पहले, श्वेता दूसरे, तनु पांडेय तीसरे तथा भाला प्रक्षेपण में ममता कुशवाहा प्रथम, रोमी परवीन द्वितीय, रागिनी कुशवाहा तृतीय एवं गोला प्रक्षेपण में किरण बिंद पहले, आकांक्षा दूसरे और कृतिका चतुर्वेदी को तीसरा स्थान मिला। डिस्कस थ्रो में रोमी परवीन प्रथम, अंजलि द्वितीय, रुखसाना तृतीय एवं लंबी कूद में ममता कुशवाहा पहले, आफरीन बानो दूसरे, अर्चिता मौर्य तीसरे, ऊंची कूद में कृतिका चतुर्वेदी प्रथम, आफरीन बानो द्वितीय एवं आराध्या तृतीय स्थान पर रही। क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि मुख्य कोषाधिकारी उमेश कुमार उपाध्याय ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए स्वस्थ नागरिक समाज के निर्माण के लिए खेल की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने विजेता छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किया। इसके पहले डॉ. विकास सिंह, प्रो. उमाशंकर प्रसाद, प्रो. अनिता कुमारी एवं प्रज्ञा रेंजर कलर पार्टी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। स्पोर्ट्स चैंपियन बनी बीए प्रथम वर्ष की ममता कुशवाहा ने प्राचार्य प्रो. सविता भारद्वाज के हाथों से चैंपियंस ट्रॉफी प्राप्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. शैलेंद्र यादव, डॉ. मनीष सोनकर, डॉ. रामनाथ केसरवानी, डॉ. शशिकला, डॉ. शिल्पी राय, डॉ. ओम शिवानी आदि थीं। अभिलेख का कार्य डॉ. सर्वेश सिंह और डॉ. दिवाकर मिश्र ने किया। कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी डॉ. शिवकुमार, डॉ. राजेश यादव, डॉ. गजनफर सईद, डॉ. इकलाख खान, डॉ. सारिका सिंह, डॉ. पीयूष सिंह मौजूद थे।