फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Maintenance of 13 registers including teacher diary is mandatory in basic schools

बेसिक विद्यालयों में शिक्षक डायरी सहित कुल 13 पंजिकाओं का रखरखाव अनिवार्य

Sun, 22 Aug 2021 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Maintenance of 13 registers including teacher diary is mandatory in basic schools
गाजीपुर में बेसिक स्कूलों मेें शिक्षक डायरी सहित कुल 13 पंजिकाओं का रखरखाव अनिवार्य कर दिया गया है। निरीक्षण के दौरान इन सभी पंजिकाओं का अवलोकन निरीक्षणकर्ता की ओर से किया जाएगा। इनमें से एक भी पंजिका न होने पर इसके लिए सीधे प्रधानाध्यापक जिम्मेदार होंगे। बीएसए हेमंत राव ने कहा कि इस संबंध में महानिदेशक स्कूल शिक्षा का निर्देश सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन

बीएसए ने प्रधानाध्यापकों को विद्यालय पर रखने के लिए जिन 13 पंजिकाओं का उल्लेख किया है उनमें शिक्षक डायरी महत्वपूर्ण है जो शिक्षकों के पास रहेगी। इसके अलावा कार्मिक उपस्थिति पंजिका, प्रवेश पंजिका, विद्यार्थी उपस्थिति पंजिका, एमडीएम पंजिका, निशुल्क सामग्री वितरण पंजिका, स्टाक पंजिका, आय-व्यय चेक इश्यू पंजिका, बैठक पंजिका निरीक्षण पंजिका, पत्र व्यवहार पंजिका, बाल गणना पंजिका और पुस्तकालय एवं खेलकूद पंजिका शामिल है। इन पंजिकाओं के अलावा अन्य कोई भी पंजिका विद्यालय पर मान्य नहीं होगी। यह सभी पंजिकाएं वर्तमान शैक्षिक सत्र से लागू की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने सभी पंजिकाओं का क्रय कंपोजिट ग्रांट के मद से करने का निर्देश दिया है। शिक्षक डायरी के अलावा शेष सभी पंजिकाएं प्रधानाध्यापक के पास सुरक्षित रखी जाएगी। निरीक्षण पंजिका के आनलाइन विकल्प प्रेरणा पोर्टल पर उपलब्ध रहेंगे। राज्य परियोजना कार्यालय से निर्गत प्रारूप के अतिरिक्त अन्य कोई भी रजिस्टर विद्यालय पर पाए जाने पर प्रधानाध्यापक को दोषी मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed