{"_id":"6596aea8085acaf7f70d32b9","slug":"mafia-mukhtar-gang-active-member-lalji-yadav-vehicle-seized-by-ghazipur-police-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: माफिया मुख्तार गैंग के सक्रिय सदस्य का वाहन सीज, इस शख्स की शिकायत पर पुलिस ने लिया एक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: माफिया मुख्तार गैंग के सक्रिय सदस्य का वाहन सीज, इस शख्स की शिकायत पर पुलिस ने लिया एक्शन
Thu, 04 Jan 2024 06:42 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 04 Jan 2024 06:42 PM IST
सार
यूपी में माफियाओं के खिलाफ पुलिस का एक्शन जारी है। इसी क्रम में गाजीपुर पुलिस ने भी बदमाश के खिलाफ कार्रवाई की है। चेकिंग के दौरान पकड़ी गई मुख्तार अंसारी गैंग के सदस्य की गाड़ी को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
ghazipur news
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माफिया मुख्तार अंसारी गैंग के सक्रिय सदस्य लालजी यादव की टाटा सफारी गाड़ी को सैदपुर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को स्थानीय हाईवे से चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। जिसके बाद वाहन को सीज कर दिया गया। पुलिस मामले को लेकर विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
यह है मामला
जानकारी के मुताबिक सिकंदरा गांव निवासी राकेश सिंह यादव ने बीते पांच दिसंबर को सैदपुर कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस को बताया था कि वह किसी कार्यवश सैदपुर बाजार आए हुए थे। वहां से घर लौटते समय वह हाईवे पर बस से उतरकर पैदल ही गांव के तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान हिस्ट्रीशीटर लालजी यादव और उसके बेटे अजीत यादव सहित हरिधरन, संतोष यादव व अवधेश यादव ने उन्हें रोका और कहा कि तुम ही पुलिस से मुखबिरी कर घर पर दबिश डलवा रहे हो। लालजी यादव के कहने पर उसके बेटे अजीत यादव ने असलहे से उस पर फायर झोंक दिया। संयोग था कि गोली निशाने से चूक गई और वह चिल्लाते हुए वहां से भाग निकला।
विज्ञापन
इस बाबत सैदपुर थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्तार गैंग के सक्रिय सदस्य लालजी यादव की टाटा सफारी वाहन सीज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।