फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Madan Yadav searched in Ghazipur and found near Akhilesh in Lucknow

मदन यादव की गाजीपुर में तलाश और लखनऊ में मिले अखिलेश के पास

Sat, 26 Mar 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Madan Yadav searched in Ghazipur and found near Akhilesh in Lucknow
सपा के विधानमंडल दल की बैठक के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलते नवनिर्वाचित विधायको - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। सपा समर्थित एमएलसी प्रत्याशी मदन यादव को गाजीपुर में खोजा जा रहा था और वे शनिवार को लखनऊ में सपा मुखिया अखिलेश यादव समेत नवनिर्वाचित विधायकों के संग सामने आए। लखनऊ में सपा मुखिया ने अपनी पार्टी और सहयोगी दलों के नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बैठक की। जिसमें विधानमंडल दल के नेता का चुनाव हुआ। इसमें अखिलेश यादव को नेता चुने जाने के बाद गाजीपुर के नवनिर्वाचित विधायकों संग एमएलसी प्रत्याशी मदन यादव अखिलेश यादव से मिले। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ सपा के पांच नवनिर्वाचित विधायक ओम प्रकाश, डा. वीरेंद्र यादव, जैकिशन साहू, सोहैब अंसारी और अंकित भारती के साथ एमएलसी प्रत्याशी मदन यादव भी दिख रहे हैं।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने बताया कि पार्टी एमएलसी प्रत्याशी मदन यादव ने अखिलेश यादव से मिलकर आशीर्वाद लिया है। वे आज रात तक गाजीपुर लौट आएंगे और एमएलसी चुनाव की तैयारी में जुट जाएंगे। उन्होंने कहा कि गाजीपुर में एमएलसी का चुनाव धनवान बनाम निर्धन का है। समाजवादी विचारधारा और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। इसमें पूरी पार्टी और सातों नवनिर्वाचित विधायक पूरे दमखम के साथ लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed