फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Maa mahagauri worshiped

अष्टमी पर मां महागौरी के पूजन की धूम

Thu, 14 Apr 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Thu, 14 Apr 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
Maa mahagauri worshiped
दुर्गा पूजा
वासंतिक नवरात्र के आठवें दिन मां महागौरी के दरबार में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने शक्ति स्वरूपा का दर्शन-पूजन कर परिवार के मंगल की कामना की। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों विशेषकर गहमर स्थित मां कामाख्या धाम पर गाजीपुर सहित आसपास के जिलों के भक्तों ने मां के दरबार में मत्था टेककर हाजिरी लगाई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु अष्टमी का व्रत रखे हुए थे।
विज्ञापन


नवरात्र में शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मां दुर्गा की भक्ति की बयार बह रही है। नवरात्र के आठवें दिन मां महागौरी के पूजन का विधान है। अधिकांश घरों में पहले ही दिन से ही कलश स्थापित कर सुबह-शाम शेरावाली की आराधना की जा रही है। देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। अष्टमी पर गुरुवार को  शहर के विभिन्न देवी मंदिरों मिश्रबाजार, हमीद सेतु स्थित स्थित काली मंदिर और नवाबगंज स्थित मां शीतला माता मंदिर पर सुबह से ही भक्तों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया, जो देर रात तक जारी रहा।
विज्ञापन


मंदिर परिसर में सजी पूजन सामग्री की दूकानों से नारियल, चुनरी, फूल-माला की खरीदारी कर भक्तों ने मां के चरणों में अर्पित किया और परिवार की खुशहाली की मन्नतें मांगीं। जिले के प्रसिद्ध गहमर स्थित मां कामाख्या धाम के अलावा रेवतीपुर स्थित मां भगवती, करीमदुदीनपुर स्थित कष्टहरणी भवानी, मुहम्मदाबाद तहसील स्थित मनोकामना देवी, सादात के माहपुर स्थित काली मंदिर, चांड़ीपुर स्थित मां चंडी मंदिर, अमवा की सती मइया, सैदपुर स्थित मां काली मंदिर, देवकली के चकेरी धाम स्थित दुर्गा मंदिर, शादियाबाद स्थित टड़वा भवानी, बहादुरगंज स्थित मां चंडी, दिलदारनगर स्टेशन स्थित सायर माता, मतसा स्थित दुर्गा मंदिर सहित शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में दुर्गा मंदिरों में जगत जननी के पूजन-अर्चन की धूम मची रही। मंदिरों में पर बज रहे देवी गीतों और भक्तों द्वारा लगाए जा रहे मां का जयकारे से आसपास का माहौल भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed