फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Look at the repair Road being built ahead, ballasts falling behind

मरम्मत तो देखिए! आगे बन रही सड़क, पीछे उखड़ रही गिट्टियां

Mon, 16 May 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Look at the repair Road being built ahead, ballasts falling behind
पड़ोसी राज्य बिहार को जोड़ने वाली 38 किमी लंबी ताड़ीघाट बारा नेशनल हाईवे 124 सी विभिन्न जगहों पर दरकी हुई है। दरकी हुई जगहों की मरम्मत का कार्य सोमवार को नेशनल हाईवे डिविजन वाराणसी के द्वारा शुरू कर दिया गया। वहीं राहगीरों और ग्रामीणों ने दरकने वाली जगहों की हो रही मरम्मत पर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन

लोगों ने आरोप लगाया कि जिस तरह से विभाग के द्वारा हाईवे के मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है, उसकी छानबीन की जाए। लोगों ने बताया कि आगे आगे मरम्मत का कार्य हो रहा, वहीं पीछे से सड़क की गिट्टियां उखड़ रही है। मरम्मत के नाम पर गिट्टी और पीच का हल्का मिश्रण कर दरार में डाल उसे समतल करने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों ने मांग किया कि टूटे और दरार वाली जगहों को तोड़कर दोबारा सीसी तरीके से ढलाई मानक के निर्धारित नियमों के तहत किया जाए, जिससे इसकी मजबूती बरकरार रहे। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि वर्ष 2019 में 38 किमी लंबी 245 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुई थी। सीसी रोड जो वाहनों के दबाव के चलते जगह जगह दरकने लगी। इसके कारण विभिन्न छोटे बड़े वाहन आवागमन करते समय दरार में वाहनों के पहिए पड़ते ही अनियंत्रित हो जाने से गिरकर चोटिल हो जा रहे हैं। लोगों ने बताया कि हाईवे के हुए निर्माण के जांच को लेकर जिम्मेदार मौन साधे है। इस संबंध में नेशनल हाइवे डिविजन वाराणसी के अधिशासी अभियंता एके सिंह ने बताया कि दरक रही सड़कों के मरम्मत का काम शुरू हो गया है, बताया कि मरम्मत मानक के विपरीत पाए जाने पर जांच कर कार्यवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed