फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Lok Nayak Jayaprakash Narayan remembered on Jayanti

जयंती पर याद किए गए लोकनायक जयप्रकाश नारायण

Sun, 11 Oct 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Lok Nayak Jayaprakash Narayan remembered on Jayanti
मनिहारी। स्थानीय क्षेत्र के चकमलूक सिखड़ी स्थित अनीता बृजलाल सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल ट्रस्ट के प्रधान कार्यालय पर भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती रविवार को मनाई गई। ट्रस्ट के प्रबंध निदेशक अवकाश प्राप्त इंजीनियर बृजलाल यादव ने कहा कि जयप्रकाश नारायण ने अपने उत्कृष्ट विचारों तथा दर्शन से देश को नई दिशा देने का काम किया। उन्होंने आपातकाल के खिलाफ लोकतंत्र की रक्षा के लिए संपूर्ण क्रांति का आवाहन कर अलख जगाया। गिरते तख्त और उछलते ताज के बीच जयप्रकाश नारायण का संघर्ष लक्ष्य प्राप्ति का मूल मंत्र था। वे अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं करने वाले राजनीति के आदर्श पुरुष थे। भारतीय राजनीति के दो शिखर पुरुषों में अगर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बाद दूसरे किसी राज नेता को याद किया जाता है तो वह जेपी बाबू ही थे। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और जयप्रकाश नारायण में संतों जैसा आभामंडल था। इस मौके पर अनिता यादव, जगाधरी यादव, सतीश यादव, राजीव यादव, रामविलास यादव, पप्पू यादव, देवेंद्र चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed