Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Locks on cooperative societies opened after 10 days; secretaries returned to work.

Ghazipur News: 10 दिन बाद सहकारी समितियों के खुले ताले, काम पर लौटे सचिव

Sun, 01 Nov 2026 02:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Locks on cooperative societies opened after 10 days; secretaries returned to work.
बहुद्वेशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति महामलपुर पर उर्वरक के लिए फार्मर रजिस्ट्री के साथ खड़े - फोटो : udhampur news
नियमित वेतन की मांग के लिए 22 अक्तूबर से चल रहा कार्य-बहिष्कार फिलहाल हुआ स्थगित
विज्ञापन

मिर्जापुर। जिले में नियमित वेतन की मांग के लिए 22 अक्तूबर से कार्य-बहिष्कार कर रहे सहकारी समितियों के सचिव और अन्य कर्मचारी शुक्रवार से काम पर लौट आए। शासन स्तर से 20 नवंबर तक मांग पूरी करने का आश्वासन मिलने के बाद कर्मचारियों ने फिलहाल धरना शनिवार को स्थगित कर दिया है।

इससे जिले की 93 प्रभावित सहकारी समितियों के खुलने और किसानों को खाद-बीज मिलने का रास्ता साफ हो गया है। लखनऊ से लौटने के बाद कर्मचारियों के संगठन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अमित कुमार पांडेय को सूचना दे दी थी। इस दौरान साधन समिति सचिव परिषद के जिलाध्यक्ष कृष्ण प्रसाद दुबे ने बताया शासन स्तर से मांग पूरी करने का आश्वासन मिलने के बाद कर्मचारियों ने काम पर लौटने का निर्णय लिया है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सहकारिता मंत्री के आश्वासन पर हड़ताल समाप्त करने के बजाय फिलहाल स्थगित की गई है। शासन ने 20 नवंबर तक मांग पूरी करने का समय मांगा है। कर्मचारियों की प्रमुख मांग है कि उन्हें राज्य कोष से नियमित वेतन दिया जाए। इसके लिए भले ही मिलने वाले कमीशन से निर्धारित कटौती कर ली जाए। तय समय में मांग पूरी नहीं हुई तो संगठन आगे की रणनीति तय करेगा। गौरतलब है कि 22 अक्तूबर से सचिवों और कर्मचारियों के कार्य-बहिष्कार के चलते जिले की 93 सहकारी समितियों पर ताले लटक रहे थे। किसानों को खाद और बीज के लिए भटकना पड़ रहा था। अब शनिवार से समितियों के खुलने पर किसानों को राहत को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed