फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Living a blissful life by being devoted to the feet of the Lord is the real salvation

Ghazipur News: प्रभु चरणों में लगकर आनंदित जीवन जीना ही है मुक्ति

Sun, 17 Aug 2025 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Living a blissful life by being devoted to the feet of the Lord is the real salvation
बहरियाबाद। संत निरंकारी सत्संग भवन में शुक्रवार को मुक्ति पर्व का आयोजन किया गया। दिल्ली से आए संत धर्मेंद्र अस्थाना ने कहा कि मानव योनि चौरासी लाख योनियों में सर्वश्रेष्ठ योनि है। इस मानव योनि द्वारा चौरासी के बंधन से मुक्त होकर हमेशा के लिए परम धाम में वास करना ही मुक्ति है। मोह का क्षय ही मोक्ष है। जीवन के तमाम बंधनों से मुक्त होकर धरा धाम पर कर्ता भाव से मुक्त हो प्रभु चरणों में लगकर आनंदित जीवन जीना ही मुक्ति है। शाखा प्रमुख अमित सहाय ने कहा कि आज हम देश की आजादी के साथ रुह की आजादी का जश्न मना रहे हैं। आज के दिन को निरंकारी मिशन ''मुक्ति-पर्व '' के रूप में मनाता है। निरंकारी मिशन को आगे बढ़ाने में जिन-जिन महापुरुषों ने योगदान दिया उन्हें हम याद कर उनके जीवन से प्रेरणा लेते हैं। आज ही के दिन जगत माता बुधवंती ने नश्वर शरीर का त्याग किया था। साथ ही देश को आजादी दिलाने वाले वीर सपूतों को भी नमन किया गया। इस मौके पर इंद्र कुमार श्रीवास्तव, रानी अस्थाना, सौरभ, जयराम सिंह, श्यामप्यारी सिंह, दयाशंकर, शिवकुमार, बबिता कनौजिया, निर्मला प्रजापति, कालिका प्रसाद, सत्यधारी प्रजापति, अनीता, बिंदु सहित अधिक संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित थे। संचालन एवं आभार शाखा प्रमुख अमित सहाय ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed