{"_id":"64b2eb33c338a426e404d454","slug":"lineman-was-beaten-assistant-engineer-was-abused-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-487-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: लाइनमैन को पीटा, सहायक अभियंता को दी गालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: लाइनमैन को पीटा, सहायक अभियंता को दी गालियां
विज्ञापन
-आक्रोशित विद्युत कर्मी पहुंचे कोतवाली, चेतावनी देते हुए दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। शहर कोतवाली के आमघाट विद्युत वितरण खंड द्वितीय कार्यालय में शनिवार की शाम पहुंचे एक मनबढ़ ने मारपीट कर सरकारी लाइनमैन को गंभीर रूप घायल कर दिया। साथ ही सहायक अभियंता को गाली-गलौज करने साथ जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। जानकारी होते विद्युत कर्मियों की भीड़ जुट गई और कोतवाली पहुंच कर मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगे। पीड़ित की तहरीर पर फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
विद्युत कर्मियों ने बताया कि आमघाट स्थित विद्युत वितरण खंड द्वितीय कार्यालय में एक मनबढ़ किस्म का व्यक्ति पहुंचा। वहां पहुंचकर सरकारी लाइनमैन अमरनाथ राम को मारने पीटने लगा। इससे लाइनमैन गंभीर रूप से घायल हो गया। मनबढ़ सहायक अभियंता को गाली-गलौज करने साथ जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।
इससे विद्युत कर्मी आक्रोशित हो उठे और कोतवाली पहुंच कर मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। इस संबंध में अधिशासी अभियंता सुजीत कुमार ने बताया कि महुआबाग स्थिति एक दुकानदार की दुकान का 1.31 लाख का बिल बकाया था।
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान लाइन काट दी गई थी। इससे खुन्नस खाकर वह कार्यालय पहुंचा और लाइनमैन मारने-पीटने के बाद जान से मारने की धमकी देते हुए सहायक अभियंता सुधीर कुमार को भी गाली गलौज करते हुए फरार हो गया।
उधर विद्युत मजदूर पंचायत के अतिरिक्त प्रांतीय महामंत्री निर्भय नारायण ने इस घटना की घोर निंदा की है। वहीं शासन प्रशासन से मांग किया की तत्काल दोषी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा जाए, नहीं तो पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार करेंगे एवं आवश्यकता पड़ेगी तो भूख हड़ताल को बाध्य होंगे। इस संबंध में कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, छानबीन करने के साथ सख्त कार्रवाई की जाएगी।