{"_id":"62e02d0d0cff5a22150df131","slug":"lightning-struck-the-house-six-family-members-were-scorched-ghazipur-news-vns666076766","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर पर गिरी बिजली, परिवार के छह लोग झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर पर गिरी बिजली, परिवार के छह लोग झुलसे
विज्ञापन
दिलदारनगर थाना क्षेत्र के बिंद पुरवा बस्ती में सोमवार की देर शाम बिजली गिरने से एक ही परिवार के छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए सीएचसी भदौरा लेकर आए। एक युवती की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मच गया।
दिलदारनगर थाना क्षेत्र बिंद पुरवा बस्ती में घर में सोए मार्कंडेय बिंद के घर पर बिजली गिर गई। इससे घर का वो हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं बिजली की चपेट में आने से मार्कंडेय की पुत्री करिश्मा (18), पुत्र प्रमोद कुमार (12) झुलस गए। बगल के घर में सोए दयाशंकर बिंद की पत्नी बसंती देवी (40), केशव बिंद (50), प्रभावती देवी (45), गुड़िया (6), दीवाना (4) झुलस गए। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गया। आसपास मौजूद लोगों के द्वारा 108 एंबुलेंस को फ न करते हुए सभी घायलों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति नाजुक होने पर करिश्मा को जिला मुख्यालय के लिए रेफर कर दिया। जबकि अन्य सभी घायलों का इलाज चल रहा है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. धनंजय आनंद ने बताया कि आकाशीय बिजली की चपेट में आने से झुलसे मरीजों में एक युवती की स्थिति चिंताजनक है। शेष सभी खतरे से बाहर हैं। सभी मरीजों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज किया जा रहा है।
मवेशी चरा रहे पिता-पुत्र बिजली गिरने से झुलसे
दुल्लहपुर। भुड़कुडा कोतवाली क्षेत्र के खानपुर रघुवर गांव में सिवान में मवेश चरा रहे पिता और पुत्री आकाश से गिरी बिजली से झुलस गए। परिजनों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। मंगलवार की शाम 4. 30 बजे खानपुर रघुवर गांव के सिवान में पारस वनवासी (60) पुत्री नियासा (14) जानवरों को चराने के दौरान बिजली गिरने से दोनों झुलस गए। दोनों का इलाज जखनिया सामुदायिक स्वास्थ्य में चल रहा है। संवाद