फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Lightning strike in Ghazipur four women died and five seriously scorched

Lightning Strike: गाजीपुर में आसमान से बरसी आफत, बिजली गिरने से चार महिलाओं की मौत, पांच गंभीर रूप से झुलसे

Thu, 13 Jul 2023 08:43 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 13 Jul 2023 08:43 PM IST
सार

यूपी के गाजीपुर जिले में गुरुवार को बारिश के दौरान आसमान से आफत भी बरसी। अलग-अलग गावों में देर शाम बिजली गिरने से चार महिलाओं की मौत हो गई। जबकि पांच गंभीर रूप से झुलस गए। 

विज्ञापन
Lightning strike in Ghazipur four women died and five seriously scorched
बिजली गिरने से मौत - फोटो : iStock

विस्तार

यूपी के गाजीपुर जिले में गुरुवार को बारिश के दौरान आसमान से आफत भी बरसी। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में देर शाम बिजली गिरने से चार महिलाओं की मौत हो गई। जबकि पांच गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। झुलसे लोगों का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के भदेसर निवासी सरिता देवी (48) शाम को खेत से लौट रही थी। अचानक शुरू हुई बारिश से बचने के लिए वह पीपल के पेड़ के नीचे बैठ गई। इसी दौरान तेज आवाज के साथ गिरी बिजली की चपेट में आने से झुलस कर सरिता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: पूर्व सैनिक ने गोली मारकर की खुदकुशी, दो साल पहले बेटे और छह माह पहले पत्नी की हुई थी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही गांव में दो महिलाओं की मौत

बरेसर थाना क्षेत्र के मांटा गांव और चकदरिया गांव में बिजली गिरने से तीन महिलाओं की मौत हो गई। माटा गांव निवासी रीना राजभर (40) और गीतांजली उर्फ गीता राजभर (45) खेत के तरफ गई थी। मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बचने के लिए वह घर आ रही थी कि तेज आवाज के साथ गिरी बिजली की चपेट में आ गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

वहीं, चकदरिया गांव निवासी रमिता देवी (40) खेत से घर लौटने के दौरान बिजली की चपेट में आने से झुलस गई। अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।  सूचना पर पहुंची बरेसर पुलिस ने तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं माटा गांव निवासी ज्योति राजभर, अलगू शर्मा, पहाड़पुर तौकीर गांव निवासी शत्रुध्न, करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के गंधपा गांव निवासी प्रतिज्ञा पुत्री विनोद और संदीप पुत्र विनोद झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को उपचार के लिए पास के सरकारी अस्पतालों में लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। एडीएम अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बिजली गिरने से माटा में दो, भदेसर में एक और चकदरिया में एक महिला की मौत हो गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों को नियम के तहत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed