फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Leave meat vegetarian Bnane

सत्संग में गूंजा संदेश, मांसाहार छोड़ बनंे शाकाहारी

Wed, 14 Jan 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Wed, 14 Jan 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
Leave meat vegetarian Bnane
बाबा जय गुुरुदेव जी महाराज के उत्तराधिकारी एवं जय गुरुदेव धर्म प्रचारक ट्रस्ट मथुरा के अध्यक्ष पंकज जी महाराज ने कहा कि मदिरा-मांस छोड़कर हर कोई शाकाहार अपनाए और सदाचारी बनें।
विज्ञापन


इससे ही स्वच्छ और खुशहाल समाज का निर्माण हो सकता है। इसी मकसद से देश भर में सदाचार-शाकाहार शोभायात्रा निकाली जा रही है। इस मुहिम से करोड़ों लोग जुड़कर मदिरा और मांस का परित्याग कर शाकाहार अपना चुके हैं।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि नारियों का हरहाल में सम्मान होना चाहिए। संत और सत्गुरु बड़े भाग्य से मिलते हैं। गुरु के ध्यान से ही जीवों को यहां से छुटकारा मिलेगा। वह बुधवार को लंका मैदान में आयोजित सत्संग समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने लोगों से शाकाहार बनने की अपील करते हुए कहा कि नशा करने वाला व्यक्ति जीवन में कभी आगे नहीं बढ़ सकता है। उसे कदम-कदम पर परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

 न तो वह अपना जीवन सफल कर पाता है और न ही परिवार का। नशे में व्यक्ति सही के बजाए हर कार्य गलत करता है।

नशे के सेवन से मनुष्य विवेकशून्य हो जाता है, जिससे उसकी आंखों से मां, बहन, बेटी की पहचान समाप्त हो जाती है। मां, बहनों की सुरक्षा एवं सम्मान समाज की बहुत बड़ी समस्या है।

हम सबको नारियों का सम्मान करना चाहिए। मांसाहार के मनुष्य के अंदर हिंसक प्रवृत्ति आती है। दया का लोप हो जाता है।

 दया के लुप्त होते ही पतन हो जाता है। सदाचार समाप्त हो जाता है। शाकाहार ही सदाचार का आधार है। अगर हम शाकाहार बनकर मांस को त्याग दे तो बेजुबानों का वध अपने आप बंद हो जाएगा। गुरु की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कलयुग में सुरत-शब्द योग (नाम योग) की साधना आत्म कल्याण के लिए सबसे सरल हैै।


प्रवचन से पूर्व अनुयायियों ने पंकज जी महाराज का जयघोष के बीच माल्यार्पण किया। इस मौके पर संस्था के महामंत्री रामकृष्ण यादव, मंत्री विनय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष डा. करुणाकांत मिश्र, अध्यक्ष संतराम चौधरी, राष्ट्रीय उपदेशक सतीशचंद्र, संगत गाजीपुर के अध्यक्ष रामलक्षण यादव, महामंत्री जंगबहादुर यादव, व्यवस्थापक इंद्रदेव यादव सहित हजारों लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed