{"_id":"6af8b106b44e3bc418033907","slug":"speeding-dcm-truck-rams-into-a-trailer-driver-remains-trapped-in-the-cabin-for-three-hours-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-163929-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: तेज रफ्तार डीसीएम घुसा ट्रेलर में, तीन घंटे तक केबिन में फंसा रहा चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: तेज रफ्तार डीसीएम घुसा ट्रेलर में, तीन घंटे तक केबिन में फंसा रहा चालक
विज्ञापन
हैदरगंज के सामने वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन के किनारे खड़ी क्षतिग्रस्त डीसीएम। संवाद
मरदह। थाना क्षेत्र के हैदरगंज स्थित गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर शुक्रवार की देर रात आगे चल रहे ट्रेलर के अचानक रुकने से पीछे से तेज रफ्तार आ रहा डीसीएम घुस गया। हादसे में डीसीएम का चालक केबिन फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने चालक को केबिन से बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने चालक की हालत गंभीर देखकर वाराणसी ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में जानकारी मिली कि गोरखपुर से वाराणसी जा रहा डीसीएम जैसे ही हैदरगंज गांव के पास पहुंचा। आगे चल रहे ट्रेलर के चालक को झपकी आ गई और उसने अचानक इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया। पीछे से आ रहे डीसीएम के चालक को संभलने का मौका भी नहीं मिला। टक्कर की आवाज सुनकर ग्रामीण स्थल के तरफ दौड़ पड़े। डीसीएम का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था और चालक रंगीला यादव अंदर फंसकर घायल हो गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद केबिन से फैलाकर चालक और खलासी को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह पहुंचाया। हादसे में खलासी अवनीश पांडेय बच गया।
प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि घायल का उपचार चल रहा है। वाहन को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।