फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Lawyer murdered

यूपी-बिहार बार्डर पर गुरुदास मठिया के पास दिनदहाड़े हुई वकील की हत्या

Tue, 22 Sep 2020 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Lawyer murdered
बक्सर/गाजीपुर। सोमवार की सुबह घर से न्यायालय जा रहे अधिवक्ता किशोर कुणाल पांडेय की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी और आराम से भाग निकले। गोली अधिवक्ता के सिर में लगी थी, इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज से पहले ही चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना के संबंध में गुरदास मठिया के निवासी मृत अधिवक्ता के चचेरे भाई विश्वास पांडेय के अनुसारअधिवक्ता सुबह तकरीबन दस बजे घर से न्यायालय के लिए निकले थे। जैसे ही वह इटाढ़ी रोड स्थित साधू बाबा मंदिर के पास स्थित पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे ब्लू अपाची बाइक पर सवार हथियारबंद बदमाशों ने उन्हें नजदीक से गोली मार दी और भाग निकले। अधिवक्ता मौके पर ही गिर गए। स्थानीय लोगों के द्वारा परिजनों को सूचना देते हुए घायल अधिवक्ता को सदर अस्पताल भेजा गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही उनकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद सदर अस्पताल पहुंचे मुफ्फसिल थाने के दारोगा संजय शर्मा ने बताया कि मौके से गोली का एक खोखा बरामद हुआ है।
विज्ञापन

यूपी-बिहार के सीमा बक्सर (बिहार) जनपद में अधिवक्ता की दिनदहाड़े हुई हत्या से जिलेे में दहशत है। जिले के अधिवक्ता भी घटना से मर्माहत व आक्रोशित हैं। वकील की हत्या पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय के गृह जनपद बक्सर में होने से इसकी चर्चा चहुंओर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इकलौते पुत्र की मृत्यु के बाद बेसुध हैं पिता
बक्सर। अधिवक्ता किशोर कुणाल पांडेय अपने पिता लक्ष्मण पांडेय की इकलौती संतान थे। उनकी मृत्यु के पश्चात उनके पिता बार-बार अपने बुढ़ापे का सहारा छिन जाने की बात कह रहे हैं। उनकी मां का भी रोते-रोते बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed